शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
एक के बाद एक बॉलीवुड के सितारें पहुंच रहे बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने, कल होगा बप्पी दा अंतिम संस्कार
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एक के बाद एक बॉलीवुड के सितारें पहुंच रहे बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने, कल होगा बप्पी दा अंतिम संस्कार

एक के बाद एक बॉलीवुड के सितारें पहुंच रहे बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने, कल होगा बप्पी दा अंतिम संस्कार

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। एक वक्त था जब संगीत की दुनिया में  बप्पी लहरी ने अपने गानों से क्रांति ला दी थी। बॉलीवुड के महशूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे इलाज के दौरान मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वो 69 वर्ष के थे। उन्होंने सिर्फ इंडियन म्यूजिक को बेस्ट डिस्को बीट्स ही नही दिए बल्कि उन्होंने अपनी अनूठी गायकी से धूम मचा दी थी। बहुत कम लोग डिस्को शैली के बारे में जानते थे पर  बप्पी जी ने भारतीय दर्शकों का इससे भीपरिचय करवा दिया था। बप्पी दा के अचानक से चले जाने पर सेलेब्स का लगातार उनके घर में तांता लगा हुआ है।  सभी उनके अंतिम दर्शन करने के लिए जा रहे है।  

27 नवंबर सन 1952 में जन्में बप्पी दा भारत के प्रसिद्ध कंपोजर और सिंगर थे। उनके यूं चले जाने से बॉलिवुड में खामोशी छा गई है। बप्पी लहरी का अंतिम संस्कार, बेटे बप्पा लहरी के अमेरिका से वापस लौटने के बाद कल यानी 17 फरवरी को किया जाएगा। वहीं बप्पी दा के  घर पर उनके अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के जाने माने सितारे आ रहे है।
  
 
बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल  और अपनी मम्मी तनुजा के साथ बप्पी दा के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचीं। तनुजा बेहद दुखी नजर आईं।
 
 
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर शान बप्पी लहरी के घर उनसे अखिरी बार मिलने पहुंचें

प्लेबैक सिंगर अलका याग्निक बप्पी लहरी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचीं। 

बॉलीवुड के फेमस संगीतकार ललित पंडित भी बप्पी लहरी  को नमन करने उनके घर पहुंचें

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें