शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
Brahmastra: अमिताभ में बाद नागार्जुन का फर्स्ट लुक आया समाने, 9 सितंबर को होगी फिल्म रिलीज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Brahmastra: अमिताभ में बाद नागार्जुन का फर्स्ट लुक आया समाने, 9 सितंबर को होगी फिल्म रिलीज

Brahmastra: अमिताभ में बाद नागार्जुन का फर्स्ट लुक आया समाने, 9 सितंबर को होगी फिल्म रिलीज

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ काफी लंबे समय चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन अक्किनेनी नजर आएंगे। अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘ब्रम्हास्त्र’ के कैरेक्टर्स से धीरे धीरे कर पर्दा उठ रहा है। अभी 2 दिन पहले ही फिल्म से बिग बी का शानदार लुक शेयर किया गया था। हाल ही में अब फिल्म से साउथ के सुपर स्टार नागार्जुन का दमदार लुक को शेयर किया गया है। बतादें कि, नंदी अवतार में नागार्जुन का फर्स्ट लुक सामने आ चुका है। 


वहीं ‘ब्रम्हास्त्र’ के प्रोड्यूसर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर नागार्जुन का फर्स्ट लुक शेयर किया है। करण जौहर ने नागार्जुन के लुक शेयर करते हुए यह बता दिया है कि एक्टर फिल्म में महाशक्तिशाली किरदार के रूप में नजर आएंगे। 


 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

बतादें कि, फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर 15 जून को रिलीज किया जाएगा। साल साल 2014 से इस फिल्म की शुरुआत की गई थी। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले तैयार किया गया है। बतादें की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को पांच भारतीय भाषाओं- हिंदी, तेलुगु, तमिल, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज को जाएगी।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें