N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की मच अवेटेड फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ काफी दिनों से चर्चा में है। इसी बीच फिल्म का ट्रेलर भी लॉन्च हो गया है। फिल्म के डायरेक्टर अयान मुखर्जी ने बुधवार यानी 15 जून को रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय की मच अवेटेड फिल्म का पहला ऑफिशियल ट्रेलर जारी कर दिया हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी दमदार है।
इसके साथ ही फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स बहुत ही प्रभावशाली हैं। फिल्म में अपको भरपूर बेहतरीन एक्शन, रोमांस और ड्रामा देखने को मिलेगा। अपको बतादें कि फिल्म की कहानी शिवा पर आधारित है, जिसका किरदार बॉलीवुड के अभिनेता रणबीर कपूर ने निभाया है। इसमें शिवा ईशा से प्यार करता है, वहीं ईशा का किरदार आलिया भट्ट निभाते हुए नजर आएंगी।
बतादें कि, शिवा को एक शक्ति प्राप्त है। इस शक्ति के कारण वह आग से नहीं जल सकता। इस चीज का अहसास उसे एक नदी के घाट पर होता है। जिसके बाद उसे पता चलता है कि ब्रह्मास्त्र से उसका एक रहस्यमय संबंध है और उसके अंदर एक महान शक्ति है। पर इसे लेकर वो अभी तक समझ नही पाए हैं की वो है- ‘अग्नि की शक्ति।’
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

