शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान शुरू करने जा रहे ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, फिल्म के सेट पर बनाएं सख्त नियम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान शुरू करने जा रहे ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, फिल्म के सेट पर बनाएं सख्त नियम

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान शुरू करने जा रहे ‘टाइगर 3’ की शूटिंग, फिल्म के सेट पर बनाएं सख्त नियम

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में कोरोना को लेकर हालात बिगड़ते जा रहे है। इसके साथ ही बॉलीवुड में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सलमान खान अपनी आने वाले  फिल्म ‘टाइगर 3’ की शूटिंग शुरू करने जा रहे है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ एक बार फिर कैटरीना कैफ अहम भूमिका निभाते नजर आएंगी। पर देश और बॉलीवुड इंडस्ट्री में कोरोना के बढ़ते मामलों को ध्यान में रखते हुए फिल्म कि शूटिंग के लिए इसके सेट पर सख्त नियम बनाए गए है। जिससे इस फिल्म की कास्ट और टीम को कोरोना से बचाया जा सके। बतादें कि, सलमान इसके लिए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी सुरक्षित रखने के लिए हर तरह की कोशिश कर रहे है।  

 
इंडिया टुडे की एक  रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान के करीबी लोगों का कहना है कि बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान ने फिल्म के प्रोडक्शन हाउस को ‘टाइगर 3’ के सेट पर कोरोना को लेकर सख्त प्रोटोकॉल के नियमों का पालन करने के लिए  कहां है  इसके साथ ही उन्होंने कहां है कि, यहां एक सुरक्षित माहौल तैयार किया जाए। रिपोर्ट कि माने तो, फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर सिर्फ वही लोग शामिल हो सकेंगे, जो लोग  शूटिंग का अहम हिस्सा होंगे।  इसके अलावा किसी और को फिल्म की शूटिंग लोकेशन पर आने की परमिशन  नहीं है।
 
 
सलमान खान के साथ करेंगे इमरान हाशमी फाइट सीन
करीबी सूत्र ने बताया कि, बॉलिवुड के एक्टर इमरान हाशमी के साथ सलमान खान  कुछ फाइट सीन की शूटिंग करने वाले है। इस फाइट सीन के लिए सलमान खान आने वाले दिनों में इमरान हाशमी के साथ शूटिंग में शामिल होंगे। इस सीन के लिए सेट पर फाइट को-ऑर्डिनेटर  की टीम के साथ  एक बड़ी टीम भी  मौजूद रहेगी।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें