शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कंगना के शो 'लॉक अप' के लिए सेलिब्रिटीज ने ली तगड़ी रकम, जाने किसकी कितनी है फीस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कंगना के शो 'लॉक अप' के लिए सेलिब्रिटीज ने ली तगड़ी रकम, जाने किसकी कितनी है फीस

कंगना के शो 'लॉक अप' के लिए सेलिब्रिटीज ने ली तगड़ी रकम, जाने किसकी कितनी है फीस

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' एक रियलिटी शो है। इस शो में  टेलिविजन के सेलिब्रिटीज कंटेस्टेट्स को 72 दिनों के लिए 'क्वीन' की जेल के  बंद कर दिया गया है। एकता कपूर के इस शो दो हफ्ते से ज्यादा समय हो गया है। खेल दिन पर दिन दिलचस्प होता जा रहा है। जेल के अंदर लोगों के अपने-अपनों को ही मत दे रहे है, जिसके कारण  बहस और लड़ाई झगडे हो रहे है। शो लॉक अप में रह रहे इन सेलिब्रिटीज ने कैदी बनने के लिए अच्छी खासी रकम ली है। इन कि हर हफ्ते की  फीस जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, बॉलीवुड की कंगना रनौत इस शो के लिए 1 करोड़ रुपए ले रही हैं। 

एकता के शो लॉकअप की पहली कैदी निशा रावल बनी हैं।  निशा रावल पिछले साल पति करण मेहरा के साथ हुए एक विवाद के बाद से ही  सुर्खियों में बनी रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह हर हफ्ते की फीस लहभाह  2 लाख रुपए ले रही हैं। 

 
वहीं सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत पर तंज करने वाले मुनव्वर फारूकी कि बात करें तो वो सोशल मीडिया पर वह काफी पॉपुलर हैं।  कंगना की जेल में रहने के लिए मुनव्वर हर हफ्ते 3 से 3.5 लाख रुपए फीस ले रहे हैं।

शो के सबसे चर्चित कंटेस्टेंट में से एक करणवीर बोहरा हैं। हाल ही में उन्हें पत्नी तीजय संधू के साथ अपनी शादी की बात करते हुए इमोशनल होते देखा था। उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने और उनकी पत्नी ने अपनी बेटी जिया से पहले एक बच्चे को खो दिया था। कहा जा रहा है कि करणवीर बोहरा हर हफ्ते 4 लाख रुपए चार्ज कर रहे हैं। 

 
स्टार प्लस के शो विदाई से अपनी पहचान बनाने वाली सारा खान कई शो कर चुकी है। साल  2010 में बिग बॉस 4 में उन्हें देखा गया था। अली मर्चेंट से शादी करने के बाद से उन्होंने फिर सुर्खियां बटोरीं। अब वह कंगना के शो लॉक अप में एक कैदी के रूप में रह रही हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वो हर हफ्ते के लिए 2.5 लाख रुपए फीस ले रही है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें