N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है। धनश्री जानी-मानी यूट्यूबर और कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ एक डॉक्टर भी हैं। इसमें कोई शक नहीं कि वे जबरदस्त डांस करती हैं। धनश्री आए दिन अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने डांस के वीडियो शेयर भी करती रहती हैं। वहीं एक बार फिर धनश्री ने अपना एक और नया वीडियो शेयर किया है, जो इंटरनेट पर वायरल हो गया है।
धनश्री अपने नए वीडियो में आलिया की फिल्म का ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के अवतार में दिखाई दे रही है। उनके इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे है। इस वीडियो को शेयर किए 10 घंटे हुए है, पर वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। वीडियो में धनश्री वर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट को कॉपी किया है।
धनश्री को इंस्टाग्राम पर 46 लाख से अधिक लोग फॉलो करते हैं, वहीं धनश्री का अपना एक यूट्यूब चैनल भी है। आए दिन वह अपने यूट्यूब चैनल पर अपने डांस के वीडियो शेयर करती रहती हैं। धनश्री के यूट्यूब चैनल पर 25 लाख से अधिक सब्सक्राइबर हैं। बतादें, धनश्री वर्मा और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की शादी 22 दिसंबर, 2020 को बड़े ही घूम धाम से हुई थी।
वहीं आलिया कि फिल्म‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की करें तो दर्शक इस फिल्म का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बतादें कि, संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी यह फिल्म 25 फरवरी को सिमेमाघरों में लगने वाली है। फिल्म को लेकर आलिया भट्ट और संजय लीला भंसाली लगातार प्रमोशन कर रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

