N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना ने एक बार फिर से पूरे देश और दुनिया में तबाही मचाना शुरू कर दी है। तेजी से लोग इसकी चपेट में आ रहे है। आम आदमी के बाद राजनेता और बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ भी इसके शिकार हो रहे है। वहीं अब अमिताभ बच्चन के परिवार में वायरस ने दस्तक दे दी है। बिग बी ने ब्लॉग के जरिए इसकी जानकारी दी है। हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया है कि संक्रमित कौन हुआ है।
दरअसल अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है। वो अपने सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ अपने फैंस के साथ शेयर करते है। फिलहाल उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक मोटिवेशनल कविता शेयर करते हुए लिखा, “लड़ो .. लड़ रहे हैं .. और सभी की प्रार्थनाओं के साथ.. अब और नहीं… कोई और डिस्क्रिप्शन नहीं .. बस जिंदगी चलता रहती है…” इसके साथ ही उन्होंने आगे लिखा, “सर्वशक्तिमान शांति में है, जो खुद कि कृपा और सुरक्षा के साथ हमें देखते रहते हैं.. मनुष्य कई उपेक्षाएं करते हैं .. और वह हमें क्षमा करता है , इसके साथ ही वह हमें उस मार्ग के लिए मार्गदर्शन करता है जो धर्म है..” अमिताभ बच्चन ने अपनी कविता ने आगे लिखा,”हम अज्ञात बल कि और जाते है... जिसकी अभी तक तलाश नहीं हो पाई, और हैरान है कि क्या यह हो गया.. पर हम सुरक्षा के एक घेरे में हैं… तब तक…” अमिताभ बच्चन ने एक संकेत को देते हुए अपने इस ब्लॉग को ख़त्म किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “फिलहाल कुछ घरेलू कोरोना स्थितियों से निपट रहा हूं .. बाद में आपसे फिर जुड़ा जाएगा ..”
बतादें, साल 2020 में अमिताभ बच्चन और उनके परिवार को कोरोना ने अपनी चपेट में ले लिया था। जिसमें एक महीने तक बिग बी और बेटे अभिषेक बच्चन अस्पताल में भर्ती रहे थे। वहीं एक बार फिर से अपने लेटेस्ट ब्लॉग में उन्होंने घर में कोरोना होने की बात कही।
अब तक ये पब्लिक फिगर हो चुके है संक्रमित
करीना कपूर, आजोल, एआर रहमान, सोनू निगम का परिवार, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी, प्रेम चौपाड़ा और उनकी पत्नी, अर्जुन कपूर, मलाइका, एसएस राजामौली, अनिता राज, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, मध्य प्रदेश के परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

