शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कंगना के शो ' लॉक उप' पर कोर्ट ने लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कंगना के शो ' लॉक उप' पर कोर्ट ने लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला

कंगना के शो ' लॉक उप' पर कोर्ट ने लगाई रोक, जाने क्या है पूरा मामला

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। इन दिनों बॉलिवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत अपने ओटीटी डेब्यू को लेकर काफी  सुर्खियों में हैं। एकता कपूर के आने वाले शो ‘लॉक अप’ के जरिए वह ओटीटी पर धमाकेदार एंट्री करने जा रही है। आप भी अगर शो का इंतजार कर रहे है तो जान ले कि ‘पंगा गर्ल’ कंगना रनौत का ये शो कानूनी पचड़े के बीच में फंस गया है। हैदराबाद की एक सिटी सिविल कोर्ट ने कंगना रनौत के आने वाले शो लॉक अप के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले स्टे लगा दी है। 
 
कॉन्सेप्ट कॉपी का लगा आरोप
कंगना रनौत का शो लॉक उप आज यानी 27 फरवरी से ऑल्ट बालाजी और एमएक्स प्लेयर पर आने वाला है, पर शो आने से पहले ही इसपर कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लग गया है। जिसकी वजह से कोर्ट ने शो पर स्टे लगा दिया है। बतादें कि हैदराबाद स्थित व्यवसायी सनोबर बैग ने कोर्ट में याचिका दायर की और दावा करते हुए एकता कपूर, एंडमोल शाइन, एमएक्स प्लेयर पर उनके गेम शो जेल कॉन्सेप्ट को चुराने का आरोप लगाया।

 
अब 9 मार्च को है अगली सुनवाई
उन्होंने अपनी याचिका में बोला कि, वह जेल कॉन्सेप्ट और स्क्रिप्ट के अकेले राइट होल्डर हैं। उनकी इस अर्जी के बाद हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट ने सुनवाई की, जिसके बाद कोर्ट ने कंगना के शो लॉकअप की रिलीज डेट को लेकर अंतरिम ऑर्डर जारी कर दिया है। इस मामले को लेकर अब 9 मार्च अगली सुनवाई होगी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें