शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
दीपिका फ्रेंच रिवेरा में करेंगी इंडिया को रिप्रेजेंट, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' की बनेंगी जज
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
दीपिका फ्रेंच रिवेरा में करेंगी इंडिया को रिप्रेजेंट, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' की बनेंगी जज

दीपिका फ्रेंच रिवेरा में करेंगी इंडिया को रिप्रेजेंट, 'कान्स फिल्म फेस्टिवल' की बनेंगी जज

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस में से एक हैं। पिछली रात यानी 9 मई को उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। दीपिका मुंबई से फ्रेंच रिवेरा गई हुई हैं, यहां पर 75वां कान्स फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है। बतादें कि, वह इस फेस्टिवल में एक जूरी बनने गई है और ऐसा करने वाली बॉलिवुड की वह एकमात्र भारतीय एक्ट्रेस हैं। दीपिका पादुकोण इसे लेकर काफी सुखियों में है। 16 से 28 मई के बीच बॉलिवुड की मस्तानी काफी बिजी रहने वाली हैं। दीपिका फ्रेंच रिवेरा में इंटरनेशनल मंच पर भारत को रिप्रेजेंट करने जा रही है। 


इंडस्ट्री की मस्तानी को 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के लिए शानदार जूरी का हिस्सा बनने के लिए चुना गया है। दिपिका फ्रांस की एक्ट्रेस विंसेंट लिंडन की अध्यक्षता वाली 8 सदस्यीय जूरी का दीपिका हिस्सा बनने जा रही है। वहीं दिपिका के साथ ईरानी फिल्ममेकर असगर फरहादी, स्वीडिश एक्ट्रेस नूमी रैपेस के साथ साथ एक्ट्रेस स्क्रीनराइटर लेखक प्रोड्यूस रेबेका हॉल भी जूरी में हिस्सा लेंगे।  


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें