शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
साउथ के जाने माने कपल के अलग होने पर धनुष के पिता बोले: 'यह तलाक नहीं है, ये पारिवारिक झगड़ा है'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
साउथ के जाने माने कपल के अलग होने पर धनुष के पिता बोले: 'यह तलाक नहीं है, ये पारिवारिक झगड़ा है'

साउथ के जाने माने कपल के अलग होने पर धनुष के पिता बोले: 'यह तलाक नहीं है, ये पारिवारिक झगड़ा है'

N
डेस्क रिपोर्टर

साउथ के जाने माने एक्टर धनुष और उनकी पत्नी ऐश्वर्या ने सोमवार यानी 17 जनवरी की रात सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने चाहने वालों को एक जोरदार झटका दे दिया। 18 साल साथ रहने के बाद अब दोनों अलग होने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद धनुष और ऐश्वर्या दोनों ने अपने सोशल नेटवर्किंग साइट पर एक पोस्ट कर के दी। पर अब धनुष के पिता और तमिल फिल्म के निर्माता कस्तूरी राजा ने दोनों के अलग होने का कारण ‘एक पारिवारिक झगड़ा’ बताया हैं।


कस्तूरी राजा ने डेली ठंडी (Dailythandhi) न्यूजपेपर को एक इंटरव्यू में कहा, ‘धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने का कारण सिर्फ असहमति है। यह बस एक पारिवारिक झगड़ा है और कुछ नही। जो आमतौर पर हर विवाहित जोड़े के बीच होता रहता है। जाहिर सी बात है, यह तलाक नहीं है। फिलहाल धनुष और ऐश्वर्या चेन्नई में नहीं हैं। दोनों अभी हैदराबाद में हैं। मैंने धनुष और ऐश्वर्या दोनों से फोन पर बात की है और उन्हें कुछ सलाह भी दी है।'


बतादें कि, सोमवार यानी 17 जनवरी की रात धनुष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ट्विटर पर एक लंबा नोट पोस्ट किया था। जिसमे उन्होंने लिखा था कि, उन्होंने और ऐश्वर्या ने अलग होने का फैसला लिया है। जिसमे धनुष ने लिखा था, ‘हम 18 सालों से एक दोस्त, एक कपल और माता-पिता के रूप में एक साथ से रह रहे… हमारी यात्रा समझ, विकास, समायोजन और अनुकूलन की रही है… आज हम एक ऐसी जगह पर आकर खड़े हो गए हैं जहां अब हमारे रास्ते अलग होने वाले हैं। हम दोनों ने एक साथ अलग होने का फैसला किया है। कृपया आप हमारे फैसले का सम्मान करें।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें