शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
नहीं रहे डिस्को किंग बप्पी लहरी, 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ निधन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
नहीं रहे डिस्को किंग बप्पी लहरी, 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ निधन

नहीं रहे डिस्को किंग बप्पी लहरी, 69 वर्ष की आयु में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में हुआ निधन

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के महशूर सिंगर और म्यूजिक कंपोजर बप्पी लहरी का मंगलवार रात 11 बजे इलाज के दौरान मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में निधन हो गया। वो 69 वर्ष के थे। 


एक महीने से अस्पताल में थे भर्ती
बप्पी लहरी पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उन्हें सोमवार को ही डिस्चार्ज किया गया था, लेकिन अचानक तबियत बिगड़ने के कारण उन्हें दोबारा भर्ती करवाया गया, जिसके बाद कल देर रात उनका निधन हो गया। डॉक्टरों ने उनके निधन की वजह OSA (obstructive sleep apnea) बताई है। 

लता जी के सदमे से अभी नहीं उभरा था देश
अभी स्वर कोकिला देश लता जी को खोने के सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि अब बप्पी दा हमेशा के लिए अलविदा कह गए। उमके निधन की खबर से पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। सोशल मीडिया पर सिलेब्रिटीज और फैंस उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

बप्पी दा ने कई हिट सॉन्ग गए
बप्पी लहरी का जन्म 27 नवम्बर 1952 कोलकत्ता में हुआ था। अपने अलग अंदाज की वजह से फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। उन्होंने अपने सफर के दौरान कई हिट सॉन्ग गाए हैं। उन्होंने अमर संगीत, बदनाम, रक्तलेखा, आशा ओ भालोबाशा, डिस्को डांसर, नमक हलाल, अमर तुमी, अमर प्रेम, मंदिरा, प्रिया जैसी बंगाली फिल्मों में हिट गाने दिए। बप्पी दा 1980 और 1990 के दशक में वर्दत, कमांडो, साहेब, सैलाब, शराबी, डांस डांस, गैंग लीडर जैसे फिल्मी साउंडट्रैक के साथ लोकप्रिय हुए थे।

असली नाम था आलोकेश लहिरी
बप्पी लहिरी का असली नाम आलोकेश लहिरी था। उनके दो बच्चे हैं- बेटा बप्पा लहिरी और बेटी रीमा लहिरी। बंगाल के ब्राह्मण घर में जन्मे बप्पी लहरी ने मात्र 3 साल की उम्र से ही तबला बजाना शुरू कर दिया था। उनको शुरुआती ट्रेनिंग घर में ही उनके माता-पिता द्वारा दी गई थी। उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है, इसके साथ ही उन्होंने फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीता है।

बप्पी लहिरी को 'डिस्को किंग' कहा जाता था क्योंकि उन्होंने ही भारतीय सिनेमा में synthesized disco म्यूजिक को पॉप्युलर किया था।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें