मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के ऐक्टर वरुण धवन और ऐक्ट्रेस कियारा आडवाणी की आने वाली फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ काफी सुखियों में है। यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा पर बेस्ड है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से दर्शक फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। पिछले दिनों ‘जुग जुग जीयो’ का गाना ‘द पंजाबन सॉन्ग’ सामने आया था, जिसने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाया। अब मेकर्स से इस गाने के बाद इसका तीसरा सॉन्ग ‘दुपट्टा’ भी आउट कर दिया गया हैं। इस गाने को फैंस से काफी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।
बतादें कि, इस गाने में कियारा अपनी अदाओं का जलवा और वरुण धवन अपने डांस का जादू दिखाते हुए नजर आ रहे है। कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर कुछ देर पहले ही इस गाने को पोस्ट किया है, जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा ‘दुपट्टा हो गया है आउट, अपने डांस पार्टनर को पकड़ें, क्योंकि समय आ गया है अब झूमने का।’
वहीं गाने को रिलीज हुए कुछ ही वक्त हुआ है और इसे अब तक लाखों व्यूज मिल गए है। दुपट्टा सॉन्ग में वरुण धवन और कियारा आडवाणी के साथ साथ मनीष पॉल और अनिल कपूर भी अपको दिखाई देंगे। इस फिल्म में इन सभी स्टार्स के साथ दिग्गज अदाकारा नीतू कपूर भी नजर आएंगी। जो काफी लंबे वक्त के बाद बॉलीवुड में एंट्री कर रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

