शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
एक्ट्रेस ‛वाणी त्रिपाठी’ से खास बातचीत,‛दुश्मन’ फिल्म का सीक्वल भी बनना चाहिए-वाणी
24 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
एक्ट्रेस ‛वाणी त्रिपाठी’ से खास बातचीत,‛दुश्मन’ फिल्म का सीक्वल भी बनना चाहिए-वाणी

एक्ट्रेस ‛वाणी त्रिपाठी’ से खास बातचीत,‛दुश्मन’ फिल्म का सीक्वल भी बनना चाहिए-वाणी

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 भोपाल। मैं एनएसडी के फाउंडर. डायरेक्टर इब्राहिम अल्काजी की लास्ट बैच की स्टूडेंट्स हूं। बचपन से ही मैं थियेटर से जुड़ी रही हूं। एनएसडी से पासआउट होने के बाद मैंने उनके एक्सटेंशन डिपार्टमेंट में बतौर एक्टिंग टीचर काम किया। उस वक्त महेश भट्ट जी की बेटी पूजा भट्ट अपनी पहली फिल्म दुश्मन प्रोड्यूस कर रही थी। वे मुझे और आशुतोष राणा को सीधे दिल्ली से उठाकर ले गए और ये फिल्म करने को कहा। यह तनुजा चंद्रा की भी बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म थी। इस तरह यह कई लोगों की पहली फिल्म थी। वहां हम सभी एक परिवार की तरह काम कर रहे थे, हमने अपनी कला और क्राफ्ट पर बहुत काम किया, यही वजह थी कि फिल्म सुपरहिट हुई।  जिस तरह महेश भट्ट अपनी फिल्मों के सीक्वल के लिए प्रसिद्ध है तो मुझे लगता है कि दुश्मन फिल्म का सीक्वल भी बनना चाहिए। यह कहना है हरिहर नाट्य समारोह में भाग लेने भोपाल आई एक्टर, राइटर, प्रोड्यूसर वाणी त्रिपाठी का। न्यूज वर्ल्ड से खास बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किए।

 इस साल शुरू होगा भारत भवन का रंगमंडल

वाणी त्रिपाठी ने बताया कि 15 साल पहले यहां मध्यप्रदेश नाट्य विद्यालय (एमपीएसडी) बना, मैं उसकी फाउंडिंग कमिटी में थी। आज ये विद्यालय राष्ट्रीय स्तर की सभी संस्थाओं को टक्कर दे रहे है। इस साल हमारा विद्यालय, यूनिवर्सिटी बन जाएगा। परफॉर्मिंग आर्ट में हम पोस्ट ग्रेजुएशन शुरू कर रहे हैं। यह सब देख गर्व महसूस होता है। हरिहर नाट्य समारोह भी अपने आप भी अनोखा है। इसमें नाट्य शास्त्र पर जो संगोष्ठी हो रही है, वो नए और यंग लोगों को नाट्यशास्त्र जैसे क्लासिक से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। भारत भवन का रंगमंडल इस साल शुरू होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें