शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
बलराज स्याल’’ से खास बातचीत..पहले कैंपेन से भीड़ इकट्ठी होती थी अब हैशटैग से-बलराज
07 अक्टू, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बलराज स्याल’’ से खास बातचीत..पहले कैंपेन से भीड़ इकट्ठी होती थी अब हैशटैग से-बलराज

बलराज स्याल’’ से खास बातचीत..पहले कैंपेन से भीड़ इकट्ठी होती थी अब हैशटैग से-बलराज

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

भोपाल। आजकल इंटरनेट बहुत सस्ता है, तो किसी को भी आप ट्रोल कर सकते हैं। पहले कैंपेन चलाने के लिए भीड़ इकट्ठा करनी पड़ती थी, अब हैशटैग इकट्ठा करने होते हैं। स्ट्रीट डॉग्स को लेकर जो कैंपन चला, उसमें आपको सड़कों पर लोग दिखे। कॉमेडियंस के विरोध में ऐसे सडकों पर कोई नहीं जुटता। ये सब विरोध वर्जुअल होता है। मेरा कहना है कि जितनी अवयेरनेस आप में स्टैंटअप कॉमेडी को लेकर है, उतनी पॉ़ल्युशन, करप्शन को लेकर क्यों नहीं है? कॉमेडियन को टारगेट करना आसान है। कुछ समय पहले किकू शारदा के साथ भी हुआ। उनको माफी मांगनी पड़ी। मेरा कहना है कि नेता झूठ बोलकर वोट ले जाते हैं, उनको कोई माफी मांगने नहीं कहता है। लोगों को यही कहूंगा कि इंटरनेट का सही इस्तेमाल कर, लोगों को ट्रोल कम करो।यह कहना है स्टैंडअप कॉमेडियन, स्क्रीप्टराइटर, डायरेक्टर, बलराज स्याल का। वह फिल्म अपने घर बेगाने के लिए फिल्मफेयर मिलने के बाद पहली बार भोपाल पहुंचे थे। इस दौरान न्यूज वर्ल्ड चैनल से खास बातचीत में उन्होंने अपने अनुभव साझा किये।

 पॉजिटिव से ज्यादा रीच नेगेटिव कंटेंट की

आजकल लोग बहुत जल्दी हर्ट हो जाते हैं।जिसके साथ मजाक हो रहा है भले ही वो हर्ट नहीं है, लेकिन देखने वाला हर्ट हो रहा है। लोग सोशल मीडिया पर फेक अकाउंट बनाकर विरोध करते हैं जो बिल्कुल भी सही नहीं है। जिस डिसेबल्ड व्यक्ति पर ‛इंडियाज गॉट लेटेंट’ में मजाक को लेकर विवाद उठा था, आज वो व्यक्ति मजाक उड़ाने वाले कॉमेडियन के साथ शोज कर रहा है। उसे कोई दिक्कत नहीं लेकिन बाकी लोगों को सेंटिमेंट बेवजह हर्ट हो जा रहे हैं। अगर कुछ कॉमेडियंस के मुंह से गलती से कोई बात निकल जाती है, वो उसकी माफी मांग लेते हैं। वहीं कुछ जान-बुझकर ऐसी बातें बोलते हैं, ताकि व्यू बढे। कॉमेडियंस भी ये समझ गए हैं कि नेगेटिव वीडियो की रीच ज्यादा है, वो तेजी से वायरल होता है। अगर आम लोग पॉजीटिव कंटेंट को देखना पसंद करने लगे, उसे वायरल करें तो कॉमेडियन भी नेगेटिव चीजें नहीं परोसेगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें