शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों की कहानी दिखाएगी ‛फरहान अख्तर’ की ‘120 बहादुर’ फिल्म
17 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों की कहानी दिखाएगी ‛फरहान अख्तर’ की ‘120 बहादुर’ फिल्म

13 कुमाऊं रेजिमेंट के जवानों की कहानी दिखाएगी ‛फरहान अख्तर’ की ‘120 बहादुर’ फिल्म

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

 फरहान अख्तर की आने वाली वॉर फिल्म ‛120 बहादुर’ दर्शकों को रेजांग ला की कठिन वादियों में लेकर जाएगी, जो भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे बहादुर लेकिन कम जाने वाले किस्सों में से एक है। 1962 भारत-चीन युद्ध के दौरान हुए ऐतिहासिक रेजांग ला की लड़ाई पर बनी इस फिल्म में 13 कुमाऊं रेजिमेंट के 120 जवानों की कहानी दिखाई जाएगी, जिन्होंने 16,000 फीट की ऊंचाई पर पूरी चीनी बटालियन का मुकाबला किया था। फिल्म का टीज़र अगस्त के पहले हफ्ते में रिलीज होगा।


हॉलीवुड की टीम स्नो बिजनेस से मिलाया हाथ


कड़ाके की सर्दियों के माहौल को असली अंदाज में दिखाने के लिए 120 बहादुर पहली भारतीय फिल्म बनी है जिसने स्नो बिजनेस के साथ साझेदारी की है, जो दुनिया की सबसे बड़ी आर्टिफिशियल स्नो बनाने वाली कंपनी है। ग्लैडिएटर, हैरी पॉटर, एक्स-मैन, हाउस ऑफ द ड्रैगन, वंडर वुमन 1984 और द विचर, जैसी फिल्मों में काम कर चुकी यह कंपनी अब इस खास भारतीय प्रोजेक्ट के साथ अपने बेहतरीन तकनीकी अनुभव को भारत में लेकर आई है।फिल्म की कहानी में बर्फ से ढके बड़े-बड़े इलाके बेहद अहम हैं, इसलिए इसमें बड़े पैमाने पर स्नो सेट्स दिखाए जाएंगे, जिन्हें हॉलीवुड की बड़ी फिल्मों में काम कर चुकी इसी ग्लोबल टीम ने बारीकी से तैयार किया है। 120 बहादुर का निर्देशन रजनीश 'रेज़ी' घई ने किया है और इसे रितेश सिधवानी, फरहान अख्तर (एक्सेल एंटरटेनमेंट) और अमित चंद्रा (ट्रिगर हैपी स्टूडियोज) ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है। फिल्म 21 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी!

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें