N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। फिल्म जगत के जाने माने डायरेक्ट रोहित शेट्टी नए साल पर एक नए रूप में जनता के सामने आने वाले है। रोहित शेट्टी OTT पर एक नई पारी कि शुरुआत करने जा रहे हैं। 26 जनवरी 2022 यानी रिपब्लिक डे पर रोहित शेट्टी ‘मिशन फ्रंटलाइन’ नाम की एक डॉक्यूमेंट्री डिस्कवरी प्लस ऐप पर लेकर आ रहे हैं। इस डाक्यूमेंट्री में रोहित शेट्टी कश्मीर पुलिस की स्पेशल आर्म्ड फोर्स की ट्रेनिंग लेते हुए और उनकी डेली लाइफ का एक्सपीरिएंस करते हुए नजर आएंगे। बतादें कि, इस डॉक्यूमेंट्री पूरी शूटिंग कश्मीर में हुई है। डाक्यूमेंट्री के पहले सीजन के एपिसोड्स में सारा अली खान और राणा दग्गुबती एक साथ काम करते हुए नजर आए थे। राणा दग्गुबती ने BSF के जवान के साथ एपिसोड की शूटिंग की थी। तो सारा ने स्पेशल विमेन पुलिस फोर्स के साथ एपिसोड की शूट की थी। अब रोहित शेट्टी भी वहां चैलेंज एक्सेप्ट कर असाइनमेंट को पूरा करेंगे।
तापसी पन्नू का 'लूप लपेटा' का ट्रेलर हुआ आउट
तापसी पन्नू और ताहिर राज भसीन स्टारर कि फिल्म 'लूप लपेटा' का आज यानी 13 जनवरी को ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह फिल्म 4 फरवरी 2022 को OTT के प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स( Netflix) पर रिलीज होने वाली है। ये फिल्म कॉमेडी थ्रिलर जॉनर की है। तापसी पन्नू ने इस फिल्म का एक ट्रेलर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया, जिसमे उन्होंने लिखा, "50 लाख 50 मिनट। क्या सवी सत्या को वक्त रहते बचा पाएगी?" बतादें फिल्म लूप लपेटा को आकाश भाटिया ने डायरेक्ट किया है।50 lakh 50 min ⏲️ Can Savi save Satya in time? @TahirRajBhasin #LooopLapeta , a Sony Pictures Films India Feature and Ellipsis Entertainment Production , directed by #AakashBhatia , coming on 4th Feb, only on Netflix.#LooopLapetaTrailer pic.twitter.com/Xq83w0fUuD
— taapsee pannu (@taapsee) January 13, 2022
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

