मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की सभी एक्ट्रेस दर्शकों के दिलों में एक खास जगह रहती है। वे अपनी खूबसूरती और अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बना चुकी हैं। सोशल मीडिया अकाउंट में भी उनके बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। हम सब जानते है कि मेल एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा प्रदर्शन करती हैं, पर आज हम 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फीमेल-सेंट्रिक फिल्मों के बारे में बात करेंगे। जिनकी फिल्मों ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की।
गंगूबाई काठियावाड़ी
बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी ने लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई है। इस फिल्म में एक हफ्ते में अच्छी खासी कमाई कर एक नया अकड़ा बना दिया है। आलिया किइस फिल्म ने दुनिया भर में 100 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई की है।
तनु वेड्स मनु रिटर्न्स
बॉलीवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत कि फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' ने भी लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई थी। लोगों ने इस फिल्म जो खूब पसंद किया था। फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में आर माधवन के साथ कंगना की केमिस्ट्री दिखाई गई थी। इस फिल्म ने दुनिया भर में कुल 255.3 करोड़ की कमाई कर एक रिकॉर्ड दर्ज किया था।
स्त्री
बॉलीवुड कि ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर कि फिल्म 'स्त्री' की शुरुआत काफ़ी अच्छी रही थी, पर फिल्म ने 130 करोड़ रुपये से अधिक कमाई नहीं कर पाई थी।
राजी
बॉलीवुड की एक्टर्स आलिया भट्ट की फिल्म 'राजी' ने भी बॉक्स ऑफिस में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। इस फिल्म ने लगभग 195 करोड़ रुपये कमा लिए थे।
नीरजा
बॉलीवुड की मोस्ट फैशनेबल गर्ल सोनम कपूर ने फिल्म 'नीरजा' में केबिन क्रू मेंबर नीरजा भनोट का एक अहम रोल प्ले किया था। फिल्म नीरजा भनोट के जीवन पर आधारित थी। इस फिल्म में सोनम कपूर ने शानदार काम कर लोगों के दिल में एक खास जगह बनाई थी। उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के कारण नेशनल फिल्म अवॉर्ड भी मिला था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

