N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड कि चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ कुछ दिन पहले ही रिलीज हुई है और इस फिल्म ने हर तरफ तहलका मचा दिया है। दर्शकों और क्रिटिक्स से फिल्म को जमकर तारीफें मिल रही हैं। गंगूबाई काठियावाड़ी को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया हैं। फिल्म ने एक हफ्ते में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार कर लिया है। यह जानकारी भंसाली प्रोडक्शंस की ओर से एक पोस्टर शेयर कर दी गई हैं। भंसाली प्रोडक्शन्स की ओर से शेयर हुए पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म ने वर्ल्ड वाइड 108.3 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है।
भंसाली प्रोडक्शंस की ओर से सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “इतना प्यार देने के लिए धन्यवाद।” आलिया भट्ट ने भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया और उसमे लिखा- ‘हीरोइन बने आई थी गंगू, पर वो पूरा सिनेमा बन गई।'
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

