शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
फैंस का इतंजार हुआ खत्म, आलिया भट्ट की 'गंगूबाई कठियावाड़ी' की रिलीज डेट हुई आउट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
फैंस का इतंजार हुआ खत्म, आलिया भट्ट की 'गंगूबाई कठियावाड़ी' की रिलीज डेट हुई आउट

फैंस का इतंजार हुआ खत्म, आलिया भट्ट की 'गंगूबाई कठियावाड़ी' की रिलीज डेट हुई आउट

N
डेस्क रिपोर्टर

लंबे इंतजार के बाद, आखिरकार संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी कि रिलीज डेट सामने आ चुकी है। बॉलिवुड की चुलबुली ऐक्ट्रेस आलिया भट्ट कि मोस्ट अवेटेड फिल्म अब 25 फरवरी 2022 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। कोरोना महामारी के कारण इस फिल्म कि डेट कई बार चेंज की गई थी, पर अब फाइनली फैंस का इंतजार खत्म हुआ और जल्द ही अब सिनेमाघर में फिल्म रिलीज होने जा रही है।


बतादें कि संजय लीला भंसाली कि फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पिछले साल जुलाई में रिलीज होने वाली थी, पर कोरोना महामारी कि वजह फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ गई थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट, गंगूबाई के किरदार में नजर आएंगी, जो सन 1960 के दौरान मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे शक्तिशाली, सुंदर, प्रिय और सम्मानित महिला थी। 


संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी गंगूबाई कठियावाड़ी का लंबे समय से इंतजार किया जा रहा है। इस फिल्म में आलिया भट्ट एक अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली है। कोरोना के कारण फिल्म कि कास्ट और फिल्म की शूटिंग काफी ज्यादा प्रभावित हुई थी। इन सब के बाद जब फिल्म बन कर तैयार हुई तो वायरस के कारण लगातार फिल्म की रिलीज डेट बदलती रही। उससे पहले फिल्म की डेट नवंबर 2021 में फिल्म की रिलीज डेट 18 फरवरी 2022 तय हुई थी, पर अब मेकर्स की ओर से फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान एक बार फिर हुआ है। इसकी नई डेट अब 25 फरवरी 2022 है। 


इस फिल्म में गंगूबाई को एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है। जिसके बाद वो मुंबई में एक अंडरवर्ल्ड डॉन के रूप में सामने आती हैं। बतादें कि, फिल्म में गंगूबाई की कहानी को हुसैन जैदी की एक किताब ‘माफिया क्वींस ऑफ मुंबई’ से लिया गया है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें