N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का आज ट्रेलर रिलीज हो गया हैं। संजय लीला भंसाली की हर फिल्म भव्य होने के साथ साथ हर किरदार का अंदाज अलग होता है। इस फिल्म में भी महिला किरदार का बेमिसाल अंदाज दिखाया गया है। इसकी झलक आप खुद ट्रेलर में देख सकते है। आलिया भट्ट जहां एक दबंग किरदार में नजर आने वाली हैं, वहीं अजय देवगन भी माफिया डॉन के रूप में दिखाई देंगे। इस फिल्म में आलिया की एक्टिंग का एक नया आयाम दर्शकों को देखने को मिलेगा। इस फिल्म में एक्ट्रेस का ट्रांसफॉर्मेशन चौंकाने वाला है।
गंगूबाई काठियावाड़ी’ का ट्रेलर हुआ 'आउट'
संजय लीला भंसाली की आने वाली फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’में गंगूबाई का अहम किरदार आलिया भट्ट निभा रही है। जिन्हें एक सेक्स वर्कर के रूप में दिखाया गया है। इसके बाद वो मुंबई में एक सशक्त महिला के रूप में उभर कर सबके सामने आती है। संजय लीला भंसाली ने अपनी दूसरी फिल्मों की तरह ही आलिया के इस किरदार को भी जबरदस्त अंदाज में पेश किया है। ट्रेलर में आलिया का यह अंदाज देख कर आप समझ जाएंगे। l
25 फरवरी को रिलीज होगी फिल्म
‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ 25 फरवरी 2022 को सिनेमाघरों में लग जाएगी। सेक्स वर्कर से माफिया डॉन बनी आलिया भट्ट का एक पोस्टर भी भंसाली प्रोडक्शन ने रिलीज कर दिया था। जिसमें वे सफेद रंग के कपड़े में नजर आ रही है। ट्रेलर में आलिया का ये अंदाज दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। आलिया भट्ट जिस किरदार को निभा रही है वो, सन1960 के दशक में मुंबई के रेड-लाइट एरिया कमाठीपुरा की सबसे दबंग और खुबसूरत महिला में से एक थी। बतादें कि आलिया भट्ट पहली बार डॉन के रोल में नजर आएंगी, जिन्हे देखने के लिए लाखों फैंस बेकरार है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

