शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
क्या जन्नत जुबैर ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को कर दिया है अलविदा, फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं एक्ट्रेस
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या जन्नत जुबैर ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को कर दिया है अलविदा, फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं एक्ट्रेस

क्या जन्नत जुबैर ने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ को कर दिया है अलविदा, फाइनल लिस्ट में जगह नहीं बना पाईं एक्ट्रेस

N
डेस्क रिपोर्टर

मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। टेलिविजन के कई हिट शो कर चुकी जन्नत जुबैर फिलहाल कलर्स टीवी पर आने वाले शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ नजर आ रही है। जन्नत भलेही लोगों को देखने में नाजुक लगे, लेकिन उन्होंने ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में अपनी परफॉर्मेंस से यह साबित कर दिया कि उनमें कितना दम है।


पर वे शो के शीर्ष 3 खिलाड़ियों में अपना नाम नहीं जोड़ पाई। बताया जा रहा है कि, वे ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में भाग लेने वाली सबसे कम उम्र की कंटेस्टेंट है। 


वहीं जब से जन्नत जुबैर के ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ से एलिमिनेशन की खबर सामने आई है, तब ही से उनके फैंस इस खबर से काफी निराश हो गए है। जन्नत के फैंस उन्हें ट्रॉफी लेते हुए देखना चाहते थे। पर ऐसा नही हो पाया। जाहिर सी बात है फिनाले के इतना करीब जाने के बाद भी ट्रॉफी से चूक जाना, यह किसी को भी निराश कर सकता है।


मीडिया रिपोर्ट की माने तो, जन्नत शो के टॉप 3 कंटेस्टेंट की सूची में जगह बनाने में असफल हो गई है। जन्नत चौथे स्थान पर रहीं। वहीं खबरों की माने तो जन्नत के साथ-साथ रुबीना दिलैक के एलिमिनेशन की खबरे आ रही है। 





पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें