शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
क्या सलमान की हो गई शादी!, भाईजान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा ये…
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
क्या सलमान की हो गई शादी!, भाईजान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा ये…

क्या सलमान की हो गई शादी!, भाईजान ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर कहा ये…

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के भाई जान  सलमान खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘टाइगर 3’ और अपनी शादी की खबरों को लेकर लगी चर्चाओं में है। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर  खूब वायरल हो रही है, इस तस्वीर में सलमान, सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आ रहे हैं। मांग में सिंदूर लगाएं सोनाक्षी को बॉलीवुड के ‘भाईजान’ यानी सलमान खान  रिंग पहनाते हुए दिखाई दे रहे है। इस फोटो के बाद से   सोशल मीडिया पर दोनों की शादी की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इन चर्चाओं के बीच खुद भाईजान ने  एक वीडियो शेयर कर शादी की इस खबर पर मुहर लगा दी है। जिसके बाद से फैंस बहुत कन्फ्यूज हो रहे हैं।

'टाइगर’ ने दिया ‘प्रेम’ को  जवाब 
बॉलीवुड के सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। ‘टाइगर 3’ के टीजर और रिलीज डेट बताने के बाद से सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो अब  जबरदस्त वायरल हो रहा है। इस वीडियो में ‘टाइगर’ और  ‘हम आपके हैं कौन’ के ‘प्रेम’ के बीच बातचीत हो रही हैं। ‘प्रेम’ टाइगर से सवाल करते है और टाइगर   सवाल का जवाब देते है।  

क्या है शादी का सच
5 सेकेंड के इस वीडियो में ‘हम आपके हैं कौन’ के ‘प्रेम’ सवाल करते है और कहते है और शादी…? इसके जवाब में ‘टाइगर’ यानी भाईजान कहते हैं, ‘हो गई…!!’  ‘टाइगर’ के जवाब सुन  ‘प्रेम’ चौक जाता है और फिर कहता है, ‘हो गई…!!’  सलमान खान ने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘हुई या नहीं.. ये जानने के लिए परसों देखो।' #ad

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें