N
डेस्क रिपोर्टर
हॉलीवुड की फिल्म "Spider-Man: No Way Home" ने कोरोना काल में रिकॉर्ड तोड कमाई की है। यह फिल्म ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर 1 अरब डॉलर से ज्यादा कमाई करने वाली बन गई है। स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी की इस फिल्म ने ऐसे वक्त में ये रिकॉर्ड बनाया, जब कोरोना महामारी का दौरा चल रहा है। जहां कई जगह सिनेमा घर पर पाबंदी लगी हुई है। इस फिल्म ने एक शानदार रिकॉर्ड तो बनाया ही है इसके साथ ही इस साल यानी 2021 में सबसे अधिक कमाई करने का फिल्म भी बन गई है। मार्वल स्टूडियोज की मशहूर फ्रेंचाइजी की बनी फिल्म, भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में देखी जा रही है। उम्मीद से ज्यादा हुई फिल्म की जबरदस्त सफलता से मेकर्स बेहद खुश है।
Thanks to the fans for supporting #SpiderManNoWayHome, which crossed $1 BILLION at the global box office after just 12 days! pic.twitter.com/HWOnN9xR4y
— Spider-Man: No Way Home says HAPPY HOLIDAYS ❤️ (@SpiderManMovie) December 26, 2021
1 अरब डॉलर के पार हुआ कलेक्शन
‘स्पाइडर-मैन: नो वे होम’ दुनिया भर में देखी जा रही है। वहीं 16 दिसंबर को इंडिया के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही फैंस ने एडवांस बुकिंग करवा ली थी। इसी बात से आप अंदाजा लगा सकते है की यह फिल्म कितनी जबरदस्त हिट होने वाली थी। साल 2021 के आखरी महीने में इस फिल्म की ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर हुए शानदार कलेक्शन ने फिल्ममेकर्स को बेहद खुशी दी है।
महामारी के बाद भी तोड़ा कमाई का रिकॉर्ड
स्पाइडर मैन फ्रेंचाइजी की फिल्म हमेशा से लोगों को बड़ी पसंद आती है। पर ये अंदाजा किसी ने नही लगाया होगा कि फिल्म इतना शानदार कलेक्शन करेगी। इस फिल्म की हुई पहले दिन की कमाई ने सबको चौंका दिया था। यह फिल्म 10 दिन के अंदर अंदर ही 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो गई थी। इंडिया के साथ साथ दुनिया भर में साल 2021 की यह पसंदीदा फिल्म बन गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

