मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा की अपकमिंग फिल्म ‘डबल एक्सएल’ बॉडी शेमिंग पर आधारित है। ये फिल्म काफी दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है इसी बीच फिल्म का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में हुमा कुरैशी का पहला लुक सामने आया है। इसके साथ ही ये भी क्लियर हो गया है कि फिल्म देखने के लिए दर्शकों को लंबे वक्त का इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि यह फिल्म 4 नबंवर को 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।
जब से फिल्म ‘डबल एक्सएल’ का टीजर सामने आया है तब से फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई थी। इसी बीच फिल्म का पहला मोशन पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें हुमा का अंदाज देख कर फैंस हैरान हो गए है इसके साथ ही उनका लुक भी काफी पसंद भी आ रहा है।
बतादें कि, सतराम रमानी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘डबल एक्सएल’ में हुमा कुरैशी, सोनाक्षी सिन्हा के साथ साथ जहीर इकबाल और महत राघवेंद्र भी नजर आने वाले है। फिल्म के विपुल शाह, निर्माता भूषण कुमार, राजेश बहल, साकिब सलीम, मुद्दस्सर अजीज और हुमा कुरैशी है।
बतादें कि, डबल एक्सएल’ फिल्म के टाइटल के अनुसार भारी भरकम महिलाओं के लिए आउटफिट की एक कहानी है। कहांजा रहा है कि, फिल्म लोगों को खूब गुदगुदाएगी इसके साथ ही एक मैसेज भी देगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

