
मैं शामक डावर के डांस ट्रूप में एक डांसर था। वहां पर तारे जमीं पर फिल्म के लिए ऑडिशन ले रहे थे। उस समय वह लोग 10 से 12 साल की उम्र के लड़के के लिए ऑडिशन ले रहे थे और उस समय मैं मात्र 8 या 9 साल का था इसलिए मुझे लगा था कि इस रोल के लिए मेरा कोई चांस नहीं है लेकिन फिर पता नहीं क्या हुआ कुदरत का कमाल रहा या ऊपर वाले की कृपा और मेरा उसे रोल के लिए सलेक्शन हो गया जो मेरे लिए मील का पत्थर साबित हुआ।
‛तारे जमीं पर’ में आमिर सर ने बहुत सपोर्ट किया
आपके अंदर एक्टिंग का कीड़ा होना बहुत जरूरी है। साथ ही तुम्हें जो इंस्ट्रक्शन दिए जाते हैं और ब्रीफ किया जाता है, वह काफी क्लियर होना जरूरी होता है। तारे जमीं पर फिल्म के सेट पर आमिर खान थे, अमोल गुप्ते सर थे उनके इंस्ट्रक्शंस इतने क्लियर होते थे कि मेरे लिए एक्टिंग करना काफी आसान हो जाता था। वह एक चीज का ख्याल रखते थे कि मैं सेट पर कभी डरूं नहीं,हमेशा कंफर्टेबल फील करूं। उन्होंने मुझे हमेशा बिंदास और खुश रखा तो शायद उनकी ही मदद से मैं इस रोल को इतनी ईमानदारी से निभा पाया। उसे समय मुझे यह बातें समझ नहीं आती थी लेकिन जैसे-जैसे में बड़ा हुआ मुझे समझ आने लगा कि वह क्या कह रहे हैं। आमिर खान सर ने मुझे एक्टिंग के इतने टिप्स दिए हैं कि अगर मैं यहां बताने लग जाऊं तो शब्द कम पड़ जाएंगे। उन्होंने मुझे साफ कहा था कि आपका काम में सच्चाई होना बहुत जरूरी है आप कोई भी काम करो। आपके मन में,आपकी बॉडी लैंग्वेज में,एक सच्चाई का होना बहुत जरूरी है। अब 16 साल बाद मेरी आने वाली फिल्म सितारे जमीं पर आने की तैयारी है।उस के बारे में अभी मैं ज्यादा बात नहीं कर सकता लेकिन आपको इतना बता दूं कि वह बहुत कमाल की फिल्म होगी।
फिल्म के सेट पर स्कूल टीचर पढ़ाने आते थे
मेरी एक्टिंग की वजह से स्टडी में कभी इफेक्ट नहीं पड़ा बल्कि मैंने तारे जमीं पर फिल्म करने के लिए पहले मना कर दिया था लेकिन हमारे स्कूल के प्रिंसिपल और आमिर सर ने मीटिंग की थी कि किस तरह एक्टिंग की वजह से मेरी पढ़ाई पर असर न पड़े। मेरी फिल्म के सेट पर स्कूल से ट्यूशन टीचर आते थे जो वहां आकर मुझे पढ़ाते थे। मैं भले ही स्कूल अटेंड नहीं कर पता था लेकिन मैंने अपने सारे एग्जाम दिए हैं। ऐसे ही मैंने अपने कॉलेज की स्टडी भी पुरी की है ज्यादातर वेकेशन में शूट करता था और अगर पढ़ाई में कुछ मिस हो जाता था तो सेट पर ट्यूशन टीचर आकर मुझे समझाते थे। आप ऐसा कह सकते हैं कि मैंने एक तरह से एक्टिंग का साइड कोर्स कर लिया है।
आमिर खान के ऐड शूट करते इमोशनल हो गया था
मैं उनसे 2023 में दिसंबर में फिर से मिला था और हमने साथ में ‛चार्ज’ एनर्जी ड्रिंक का ऐड शूट किया था। उस समय जब मैं उनसे मिला था तो मैं इतना इमोशनल हो गया था कि मेरी आंखों में आंसू आ गए थे। हालांकि मैं नॉर्मली ऐसा बिहेव करता नहीं हूं लेकिन उसे समय में आंखों में जो आंसू आए थे वह उनके लिए एक ग्रेटफुलनेस थी,एक थैंक यू सी फीलिंग थी। उस ऐड शूट पर जब मैं उनके साथ एक्टिंग की तब मुझे ऐसा लगा कि मैं एक बार फिर ‛तारे जमीं पर’ वाले कंफर्टेबल स्पेस में आ गया हूं जहां मुझे कुछ करने की जरूरत नहीं है और मैं जैसा हूं वैसा ही रह सकता हूं।
झलक दिखला जा में डांसिंग स्किल्स दिखाने का मौका मिला
मैं एक्चुअली बहुत अपसेट था कि मुझे डांस सीखने के बाद भी स्क्रीन पर डांस करने का मौका नहीं मिल पाया था और मेरी डांसिंग स्किल लोगों तक नहीं पहुंची थी। फिर उसके बाद झलक दिखला जा में डांस करना मेरे लिए बहुत ही अच्छा एक्सपीरियंस था। कलर्स वाले पहले भी हमें बुला ही रहे थे लेकिन मेरा टेंथ स्टैंडर्ड था तो मैं कंफ्यूज था कि हम शो और पढ़ाई के बीच कैसे बैलेंस करेंगे। लेकिन चैनल वालों ने कहा कि पढ़ाई के हिसाब से हम शेड्यूलिंग देख लेंगे बस इस तरह मैं झलक दिखला जा का हिस्सा बन गया। वहां पर मैं करीब 8 या 9 हफ्ते था और मैं इस दौरान अलग-अलग डांसिंग स्टाइल वहां पर ट्राय किये।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

