शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
आईआईएफटीए (IIFTA) अवॉर्ड की घोषणा!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
आईआईएफटीए (IIFTA) अवॉर्ड की घोषणा!

आईआईएफटीए (IIFTA) अवॉर्ड की घोषणा!

Deepak Singh
डेस्क रिपोर्टर
Deepak Singh

18 मार्च 2023 को मुंबई में एक अवॉर्ड शो होने जा रहा है जिसका नाम है IIFTA, अवार्ड शो के आयोजक का नाम कुमार गौतम एंटरटेनमेंट ओपीसी प्राइवेट लिमिटेड है और शो के आयोजक कुमार गौतम और भेरू जैन हैं। इस शो की ब्रांड एंबेसडर एनआरआई बॉलीवुड अभिनेत्री मिनाक्षी सिंह खेड़ा हैं। कल आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में, आयोजक कुमार गौतम और भेरू जैन ने बताया कि यह अवार्ड शो भव्य तरीके से आयोजित होने जा रहा है। जहां सिर्फ सिनेमा जगत से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा, जिसमें बॉलीवुड और टेलीविजन के साथ साथ ओटीटी को भी जगह दी गई है।


यहां 72 अवॉर्ड कैटेगरी रखी गई है, इस सम्मान समारोह का प्रसारण टीवी और ओटीटी पर भी किया जाएगा। कल आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान अवार्ड शो की ब्रांड एंबेसडर मीनाक्षी सिंह खैरा, आयोजक उत्तम भंसाली, आयोजक निधि समाजपति, बॉलीवुड गायिका तरन्नुम मलिक, निर्देशक राहुल खान, डॉ. ऋचा मेहता जरारिया, बॉलीवुड अभिनेत्री ज्योतिमा, सह-आयोजक समीर सोनी, गायिका रत्ना दास, बॉलीवुड अभिनेत्री निकिता रावल और आस्था मौजूद थे।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें