मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। सोनी टीवी पर काफी लम्बे वक्त से चला आ रहा सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा' को लोग आज भी उतना ही प्यार करते है जितना पहले करते है। यह शो 14 सालों से लगातार दर्शकों को हंसाते आ रहा है। इस शो की लंबी चौड़ी स्टार-कास्ट है जिसमें हर कोई अहम किरदार निभाता है। इस शो से सोढ़ी, अंजलि मेहता और दया भाभी, टप्पू के बाद अब खबर आ रही है कि, जिस किरदार के नाम पर ये शो इतने सालों से चला आ रहा है, यानी तारक मेहता ही अब इस शो को छोड़ने का मन बना चुके हैं। खबर कि माने तो तारक मेहता का किरदार निभाने वाले कवि और एक्टर शैलेष लोढ़ा इस शो को छोड़ने जा रहे है।
इस शो में शैलेष लोढ़ा जेठालाल के परमित्र तारक मेहता की भूमिका निभाते आ रहे हैं। ईटाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हो सकता है कि अब दर्शकों को शैलेष इस शो में कभी नजर नहीं आएं। रिपोर्ट में एक सूत्र के हवाले से बताया गया है कि शैलेष लोढ़ा ने पिछले 1 महीने से शो कि शूटिंग नहीं की है। साथ ही अब उनका वापस आने का इरादा नहीं है। दरअसल शैलेष अपने कॉन्ट्रैक्ट से खुश नहीं हैं, उन्हें ऐसा लगता है कि उनकी डेट्स का सही तरह से यूज नहीं किया जा रहा है।
इसके साथ ही एक बड़ा करण ये भी बताया जा रहा है कि, तारक मेहत में बने रहने के लिए वह नए ऑफर्स को नहीं ले पा रहे हैं। हाल ही में एक्टर ने कई सारे ऑफर्स को ठुकराया है। जिसके बाद वो आगे आने वाले ऑफर्स को जाने नहीं देना चाहते। पर प्रोडक्शन हाउस पूरी कोशिश कर रहा है कि एक्टर शो पर वापस आ जाएं लेकिन लगता है शैलेष लोढ़ा इस बार अपना मन बना चुके हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

