N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की चुलबुली एक्ट्रेस आलिया भट्ट कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ सिनेमाघर में रिलीज हो चुकी है। आलिया कि फिल्म को लेकर कंगना रनौत ने पहले भी काफी कुछ कहा था, अब एक बार फिर दबंग गर्ल कंगना रनौत ने आलिया की फिल्म पर निशाना साधा है। हालांकि इस भी एक्ट्रेस का नाम लिए बिना अपनी बात कह डाली। पर जिस तरह से कंगना ने फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर महिला प्रधान फिल्मों की लिस्ट सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है, उससे साफ है जाहिर हो रहा है कि निशाने पर सिर्फ आलिया ही नहीं बल्कि उनके पापा महेश भट्ट भी शामिल हैं।
रंगोली ने बनाई लिस्ट
दरअसल, बॉलीवुड कि दबंग गर्ल कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर लीड एक्ट्रेस वाली महिला प्रधान फिल्मों की एक लिस्ट शेयर की है, इस लिस्ट में एक दिन में 10 करोड़ से ज्यादा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिखाया गया है। लिस्ट में पहले नंबर पर कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ है तो वहीं आलिया भट्ट की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ चौथे नंबर नजर आ रही है। साथ ही इस लिस्ट में दूसरी ओर फिल्मों का जिक्र है। रंगोली ने फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा है ‘पापा बहुत कुछ खरीद सकते हैं पर सबसे कीमती चीजें वो होती है जो हमें लाइफ में खुद कमानी पड़ती है’ इसके साथ ही हाथ जोड़ने वाला इमोजी शेयर कर कंगना रनौत को टैग किया है।'
कंगना ने बहन को कहा 'सही'
कंगना रनौत ने भी बहन रंगोली चंदेल की इस लिस्ट को अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर लिखा है ‘सहमत रंगोली’। इस लिस्ट में ‘मणिकर्णिका’ फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 18.10 करोड़ का कलेक्शन किया था। वहीं दूसरे नंबर पर भी कंगना की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु रिटर्न्स’ अपना स्थान बनाएं बैठी है। इसका कलेक्शन 16.10 करोड़ हुआ है। तीसरे पर फिर कंगना की फिल्म ‘मणिकर्णिका’ है, जिसका तीसरे दिन का कलेक्शन भी 15.70 करोड़ रहा। वहीं आलिया की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ चौथे नंबर पर दिखाई दे रही है जिसने रिलीज के तीसरे दिन 15.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। वहीं पांचवें नंबर पर आलिया की फिल्म ‘राजी’ को रखा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

