N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड कि दबंग गर्ल कंगना रनौत और करण जौहर के बीच की जंग बहुत पुरानी है। दोनों को जब मौका मिलता है एक दूसरे को सुनाने का मोका नही छोड़ते है। वहीं करण कंगना पर तंज कसंते हुए कम नजर आते हैं, पर कंगना रनौत को जब भी मौका मिलता है वो सोशल मीडिया पर वार कर ही देती हैं। कंगना ने आज एक बार फिर करण जौहर पर सीधे तरीके से नहीं पर इशारों-इशारों में टारगेट कर ही लिया है। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर किसी का नाम लिए बिना कह दिया की ये पब्लिक है और सब समझती हैं। कि आखिर ‘पंगा गर्ल’ का इशारा किसकी ओर है।
इन दिनों कंगना रनौत शो लॉकअप की मेजबानी करती हुई दिखाई दे रही हैं। कंगना के इस शो ने 200 मिलियन व्यूज को क्रॉस कर लिया है। उन्होंने इस बात की जानकारी शेयर करते हुए करण जौहर पर तंज कसाते हुए कहा कि अब करण जौहर छिपकर रो रहे होंगे। इसके साथ में उन्होंने आगे बोला,‘आगे-आगे देखो क्या क्या होता है, पापा अब तुम्हारे रोने के दिन आ गए हैं।’

बतादें कि, कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई और एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा,‘जैसे ही लॉकअप के 200 मिलियन व्यूज हुए…सारी चंगू-मंगू सेना और क्रूएला की मीडिया और साथ में उनके पापा जो छिप-छिप के रोने वाले हैं। इतने पापड़ बेलने के बाद भी देखो 200 मिलियन हो गए है और अब आगे-आगे देखो क्या होता है… तेरे तो रोने के दिन आ गए पापा जो।’

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

