N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कंगना रनौत इन दिनों अपने शो ‘लॉकअप’ को लेकर काफी चर्चा में है, इस शो के जरिए कंगना छोटे पर्दे पर एंट्री करने जा रही हैं। शो को लेकर कंगना लगातार प्रमोशन कर रही है। इस बीच कंगना रनौत ने आलिया भट्ट की अपकमिंग फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी पर चुटकी ली। संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित, आलिया भट्ट कि यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघर में लगने जा रही है। पर इससे पहले कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरीज के जरिए आलिया भट्ट्, गंगूबाई और महेश भट्ट पर निशाना साधा है। कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस हफ्ते ‘200’ करोड़ जलकर खाक होने की बात बोली।
कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम की स्टोरी पर लिखा, ‘इस शुक्रवार, बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ जलकर राख होने वाले है। पापा की परी ( माफिया फिल्म डैडी) (जिन्हें ब्रिटिश पासपोर्ट रखना पसंद है) के लिए पापा साबित करना चाहते हैं कि उनकी परी रोमकॉम बिम्बो अभिनय कर सकती है। फिल्म की सबसे बड़ी कमी गलत कास्टिंग होने वाली है… ये कभी नहीं सुधरेंगे, इसमें कोई आश्चर्य नहीं है कि फिल्म की स्क्रीन दक्षिण और हॉलीवुड फिल्मों में ओर जा रही हैं'

बतादें कि, हाल ही में कंगना को गंगूबाई काठियावाड़ी से एक छोटी लड़की की नकल करते हुए एक वीडियो पर आपत्ति जताते हुए पाया गया था। अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर कंगना ने बोला था, ‘क्या इस बच्चे को एक सेक्स वर्कर की कॉपी ऐसे मुंह में बीड़ी और कच्चे और अश्लील संवादों के साथ करनी चाहिए? बच्चे कि बॉडी लैंग्वेज देखिए, क्या इस उम्र में ऐसा एक्ट करना सही है?

इसके साथ ही आलिया से हाल ही में उनके और कंगना रनौत के बीच की जा रही तुलना के बारे में एक सवाल पूछा गया था। KoiMoi से हुई बातचीत के दौरान आलिया भट्ट से पूछा गया कि, कंगना रनौत और विद्या बालन की छवि खोजने वाले दर्शकों को लेकर आपके विचार क्या है, तो एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा कुछ नहीं सुना। उन्होंने बोला- ‘मैंने नहीं सुना कभी इसके बारे में'
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

