शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
जन्मदिन पर कंगना रनौत पहुंची मां वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जन्मदिन पर कंगना रनौत पहुंची मां वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

जन्मदिन पर कंगना रनौत पहुंची मां वैष्णों देवी का आशीर्वाद लेने, इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत का आज जन्मदिन है। कंगना अपना 35वां बर्थडे मना रही हैं। इस खास अवसर पर दबंग गर्ल  अपनी बहन रंगोली चंदेल के साथ माता वैष्णों देवी के  आशीर्वाद लेनें पहुंचीं है। हिमाचल प्रदेश में 23 मार्च 1987 में पैदा हुईं कंगना अपनी काबिलियत के दम पर हिंदी सिनेमा में अपना नाम बनाने में कामयाब हुई है।   कंगना से अपने बर्थडे के मौके पर अपने फैंस के बेशुमार प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया कहा है। 

 
कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर अपने जन्मदिन के मौके पर खुशियों से भरी तीन तस्वीरें अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। नीले रंग के कढ़ाईवाले कुर्ते, रेड प्रिंटेड पटियाला सलवार के साथ अपने सिर पर पीले रंग का दुपट्टा लिए कंगना बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

 एक सेल्फी में उनकी बहन रंगोली भी उनके साथ दिखाई दे रही है। इन फोटोज के साथ  एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा ‘आज अपने बर्थडे पर भगवती श्री वैष्णोंदेवी जी के दर्शन करने आई हूं..उनका और मेरे माता-पिता का आशीर्वाद मुझ पर बना रहे। सभी लोगों के प्यार और आशीष के लिए धन्यवाद’।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें