शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कंगना रनौत कि 'धाकड़' की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कंगना रनौत कि 'धाकड़' की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

कंगना रनौत कि 'धाकड़' की रिलीज डेट हुई आउट, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कंगना रनौत को बॉलीवुड की दबंग गर्ल कहाजाता है। कंगना इस समय बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। कंगना के शो लॉक उप के बार उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धाकड़’ की अनाउंसमेंट भी हो चुकी है। जिसके बाद से फैंस फिल्म को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं। कंगना फिल्म के सेट से तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती है। इन तस्वीरों ओर वीडियो को देखने के बाद से फैंस की  फिल्म को लेकर  दिलचस्पी और बढ़ गई है। इस फिल्म में कंगना रनौत के साथ अर्जुन रामपाल काम करते हुए नजर आएंगे।

 
 
कंगना ने आज (28 फरवरी) को अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘धाकड़’ की एक और फोटो शेयर की है, इस फोटो में बताया गया है कि  फिल्म 27 मई 2022 को चार भाषाओं में रिलीज होने का रही है। कंगना कि यह फिल्म पहले अप्रैल में आने वाली थी, पर  मेकर्स ने देश में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के कारण रिलीज डेट  को मई तक टाल दिया है। 

शेयर की गई फोटो में कंगना का दबंग रूप देखने को मिल रहा है। कंगना के हाथ बंदूक लिए, काले रंग की ड्रेस पहने हुए दिखाई दे रही है। कंगना युद्ध के मैदान पर एक्शन रोल में नजर आ रही हैं। बतादें कि फिल्म चार भाषाओं हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम में रिलीज को जाएगी। फिल्म ‘थलाइवी’ की बॉक्स ऑफिस में सफलता के बाद, यह कंगना रनौत की दूसरी बड़ी फिल्म होने वाली हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें