N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ थियेटर में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉंस भी मिल रहा है। फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने भी फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग कि तारीफ़ की है। वहीं दबंग गर्ल कंगना रनौत ने भी अपने सुर बदल लिए हैं। बॉलिवुड एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाओ जिसपर ‘मूवी माफिया’ की तारीफ की है, वहीं इससे पहले कंगना ने आलिया को ‘बिंबो’ बताते हुए फिल्म की सबसे बड़ी गलती उसको कास्टिंग को लेकर कही थी।
दबंग गर्ल कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी डालते हुए एक लंबा चौड़ा पोस्ट किया। जिसमे आलिया कि फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ की तारीफ करते हुए उन्होंने लिखा ‘ये जानकर बेहद खुशी हुई कि साउथ इंडस्ट्री फिल्म में फिर से थियेटर्स रिकॉर्ड तोड़ कलेक्शन कर वापसी कर रहे हैं। मैंने सुना है कि हिंदी बेल्ट में महिला प्रधान फिल्म, जिसमें एक बड़ा हीरो और स्टार डायरेक्टर के साथ कुछ बेबी स्टेप्स उठाए गए हैं। ये कदम छोटे हो सकते हैं पर महत्वहीन नहीं। ये उन थियेटर्स के लिए फायदेमंद हो सकता है जो वेंटिलेटर पर है। ग्रेट.. मैनें कभी नहीं सोचा था कि फिल्म माफिया इस मौके पर भी आएगा और कुछ अच्छा लाएगा। अगर वे कुछ ऐसा करते हैं तो हम जरूर एप्रिशिएट करेंगे।

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

