शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कंगना के' लॉक अप' में हुई करण कुंद्रा की एंट्री, शो में आएगा अब जबरदस्‍त ट्व‍िस्‍ट
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कंगना के' लॉक अप' में हुई करण कुंद्रा की एंट्री, शो में आएगा अब जबरदस्‍त ट्व‍िस्‍ट

कंगना के' लॉक अप' में हुई करण कुंद्रा की एंट्री, शो में आएगा अब जबरदस्‍त ट्व‍िस्‍ट

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ब‍िग बॉस के बाद इन‍ द‍िनों बॉलीवुड की दबंग गर्ल कंगना रनौत की अत्‍याचारी जेल सुर्खियों में बनी हुई है। कंगना के लॉक उप में 16 व‍िवाद‍ित सेलीब्र‍िटीज कैद है। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आने वाला र‍िएल‍िटी शो ‘लॉक अप’ को आए हुए अभी कुछ ही द‍िन हुए हैं, पर इसके कंटेस्‍टेंट लगातार खबरों में बने हुए हैं। अब ब‍िग बॉस 15 के सबसे चर्चित कंटेस्‍टेंट  करण कुंद्रा भी इस अत्‍याचारी शो का ह‍िस्‍सा बनने जा रहे हैं। पर यह थोड़ा ट्विस्ट है, करण इस जेल में बंद होने नहीं आ रहे है, बल्कि इस जेल में रहने वाले कंटेस्‍टेंट पर वो अत्‍याचार करने वाले है। 

दबंग गर्ल कंगना रनौत के र‍िएल‍िटी शो लॉक अप का अब नया प्रोमो सामने आया है, ज‍िसमें करण दर्शकों को जेल में जाने की बात बताते हुए नजर आ रहे हैं। इस प्रोमो में करण कुंद्रा कहते है, ‘शराफत क‍िस च‍िड़‍िया का नाम है, लगता है ये लोग भूल गए हैं। अब सब कुछ याद द‍िलाने का समय आ गया है। आ रहा हूं मैं… क्‍वीन की इस बैडएस जेल में। अभी कैदियों को को लाइन पर लाने के लिए ल‍िए। अब शुरू होगा असली अत्‍याचारी खेल।'
 

शो के नए प्रोमो को देने के बाद से ही करण कुंद्रा के फैंस काफी एक्‍साइटेड हो रहे हैं। उन्‍हें एक बार फिर करण कुंद्रा का मजेदार अंदाज देखने को मिलने वाला हैं। करण कुंद्रा अब इस जेल में क्‍या हंगामा मचाने वाले हैं, ये तो देखने वाला होगा।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें