N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की बेबो यानी करीना कपूर खान बी-टाउन की सबसे जानी मानी और महंगी एक्ट्रेस में से एक हैं। करीना के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग है। करीना के फैंस उन्हे फिल्मों के अलावा भी अन्य प्लेटफॉर्म्स पर देखना चाहते है। तो आपको बता दें कि बॉलीवुड की बेबो ने अपने फैंस की ये ख्वाहिश भी पूरी करदी हैं। करीना कपूर खान टीवी डेब्यू कर रही हैं, पर करीना इसमें एक्टिंग करते हुए नजर नहीं आएगी बल्कि वो शो ‘स्पाई बहू’ (Spy Bahu) में नरेटर के तौर पर दिखाई देने वाली हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, करीना कपूर खान अपने आने वाले नए टीवी सीरियल 'स्पाई बहू' में एक नैरेटर होंगी। यानी करीना कपूर खान को इस सीरियल में किसी किरदार में दिखाया नहीं जाएगा। अपको बतादें कि चैनल की ओर से स्पाई बहू का एक प्रोमो भी जारी कर दिया गया है, जिसमें करीना शो को नरेट करते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो को देखने के बाद करीना के फैंस बेहद खुश है और जल्दी से जल्दी करीना को छोटे पर्दे पर देखने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।
बतादें कि, हाल ही में करीना ने स्पाई बहू का एक प्रोमो सशूट किया था। जिसका प्रोमो अब सबके सामने आ गया है। टीवी प्रोमो में करीना कपूर खान ऑरेंज ड्रेस पहने हुए नजर आ रही हैं जिसमें वो सीरियल की कहानी बता रही हैं। करीना कहती हैं कि, ‘दुनिया की हर लव स्टोरी की शुरुआत कुछ इसी तरह से ही होती है। पहले लड़का और लड़की मिलते हैं, जैसे सेजल और योहान, फिर दोनों इश्क के समंदर में मीलों तक साथ चलते हैं। पर, हर लव स्टोरी में छुपे होते हैं कई राज। अब इन मुश्किलों में कैसे होगी एक स्पाई की लव स्टोरी पूरी, स्पाई बहू, जल्द आ रही है सिर्फ कलर्स पर।'
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

