N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की खबरें इन दिनों मीडिया में काफी छाई हुई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कटरीना और विक्की दिसंबर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने जा रहे हैं। पर अब तक दोनों में से किसी ने भी इस बात की कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं दी है। लेकिन कहा जा रहा है कि, जल्द ही इस बारे में कटरीना और विक्की अनाउंसमेंट कर सकते है।
दोनों को नहीं मिल पाएगा हनीमून ब्रेक
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के तुरंत बाद कटरीना और विक्की हनीमून पर नहीं जा पाएंगे। दरअसल, दोनों के वर्क कमिटमेंट्स को एक बड़ी वजह बताई जा रही हैं। शादी के बाद कटरीना कैफ को 'टाइगर 3' की बची हुई शूटिंग को पूरा करना है। जिसमें कटरीना सलमान खान के साथ नजर आएंगी। उसके बाद कटरीना को श्रीराम राघवन की एक फिल्म की शूटिंग भी स्टार्ट करनी है। इस फ़िल्म में वह साउथ स्टार विजय सेतुपथी के साथ नजर आएंगी। इन दोनों ही मूवीज की शूटिंग शादी के तुरंत बाद दिसंबर में ही होनी है। इसलिए कटरीना कैफ अपने हनीमून के लिए वक्त नहीं निकाल पाएगी।
दूसरी तरफ देखा जाए तो विक्की का भी यही हाल है। वह इस समय मेघना गुलजार की आने वाली बायोपिक "सैम बहादुर" में बिजी हैं। इसके साथ ही वह कॉमेडी ड्रामा "मिस्टर लेले" की भी तैयारियों में लगे हुए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, विक्की कौशल और कटरीना कैफ सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा की सिक्स सेंस बरवाड़ा फोर्ट होटल में शादी करने वाले है। शादी के सारे फंक्शन 7 से 12 दिसंबर के बीच होंगे। इन फंक्शन के लिए होटल की बुकिंग पहले ही हो चुकी है। बस अब इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है। होटल ने भी शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल
शादी समारोह तो छोटा ही होने वाला है। पर इसके बावजूद सलमान खान सहित कई अन्य बड़े सितारों के फंक्शन में आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। जानकारी मिली है कि शादी का मुख्य कार्यक्रम जनाना महल में होने वाला है। शादी समारोह में सुरक्षा की जिम्मेदारी निजी गार्ड ही संभालेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

