शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
कैटरीना कैफ ने फोटो शेयर कर फैंस को दिखाया अपनी मेंहदी का रंग, तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कैटरीना कैफ ने फोटो शेयर कर फैंस को दिखाया अपनी मेंहदी का रंग, तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

कैटरीना कैफ ने फोटो शेयर कर फैंस को दिखाया अपनी मेंहदी का रंग, तस्वीर हो रही सोशल मीडिया पर वायरल

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की कैटरीना कैफ और  विक्की कौशल की शादी हो चुकी है। कैटरीना मिस से मिसेज विक्की कौशल बन गई है। कैटरीना और विक्की ने अपनी इस शाही शादी की कई सारी फोटो को अपने फैंस के साथ शेयर की थी। पर शादी के बाद  कैटरीना ने एक और बेहद खास तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फैंस के साथ  शेयर की है। यह फोटो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में कैटरीना अपनी खूबसूरत मेहंदी का रंग दिखा रही है। अपने हाथों में उन्होंने विक्की कौशल का नाम छुपा रखा है। इस नाम को उन्हों अपने हाथ में बड़े ही प्यार से सजाया है।   

 

कैटरीना के हाथों ने  खूबसूरत मेहंदी और लाल चूड़ा 

शादी के बाद कैटरीना कैफ और विक्की कौशल लगातार अपनी शादी की तस्वीरें अपने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कैटरीना ने एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में कैटरीना अपने हाथों में लगी मेहंदी देखा रही है। कैटरीना पंजाबी घर की बहू बनी हैं, इसलिए उनके दोनों हाथों में लाल चूड़ा भी देखने को मिल रहा है। इस तस्वीर को कैटरीना ने अपने  इंस्टाग्राम अकाउंट शेयर करते हुए कैप्शन में एक दिल वाला इमोजी बनाया।  अब फैंस उनके हाथों में विक्की कौशल का नाम खोजने में लगे है।
 
 
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें