N
डेस्क रिपोर्टर
बॉलीवुड की चिकनी चमेली कटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल ने शादी ने हाल ही में बड़े ही धूमधाम से शादी की है। कटरीना और विक्की 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंसेस फोर्ट में शादी के बंधन में बंध गए थे। 25 दिसंबर यानी कल शादी के बाद दोनों ने अपना पहला क्रिसमस एक साथ सेलिब्रेट किया। कटरीना और विक्की ने अपने परिवार के साथ घर पर ही क्रिसमस सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की अब एक तस्वीर सोशल मीडिया कर काफी तेजी से वायरल हो रही है। बता दें कि कैटरिना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर की थी इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को मेरी क्रिसमस विश भी किया था। इस फोटो में कैटरिना और विक्की एक-दूसरे को कसकर गले लगाए नजर आ रहे है।
कटरीना और विक्की की यह फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही। इस फोटो में दोनों क्रिसमस ट्री के आगे खड़े हुए हैं और एक-दूसरे को कसकर गले से लगाया हैं इसके साथ ही दोनों के चेहरे पर खुशी साफ देखने को मिल रही है। इस फोटो में विक्की व्हाइट आउटफिट पहने दिखाई दे रहे है तो कटरीना लाइट मल्टीकलर ड्रेस में बेहद खुबसूरत नजर आ रही हैं।
निक जोनास ने क्रिसमस पर प्रियंका चोपड़ा को कियाbKISS
प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपने-अपने काम को लेकर काफी बिजी रहते है। पर जब बात किसी खास मौके की हो तो दोनों एक दूसरे के लिए वक्त निकाल ही लेते है। प्रियंका और निक ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर पर क्रिसमस सेलिब्रेट किया। जिसमे निक जोनास ने अपने सोशल मिडिया एकाउंट इंस्टाग्राम पर एक बेहद ही खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। इस फोटो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, दोनों ने कितने रोमांटिक अंदाज में क्रिसमस को सेलिब्रेट किया होगा।
इस फोटो में आप देख सकते है की प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही खूबसूरत सा ग्रीन आटफिट पहना हुआ है और वो निक की गोद में बैठी हुई हैं। तो निक अपनी खूबसूरत पत्नी को गालों पर किस करते देख रहे है। इस फोटो की जो खास बात है वो यह है कि, कपल के साथ उनके तीनों डॉगी भी दिखाई दे रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

