मुंबई न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड की ऐक्ट्रेस कैटरीना कैफ और अभिनेता विक्की कौशल की लंबे समय से चर्चित शादी आखिरकार 9 दिसंबर यानी कल हो गई है। अब दोनों आधिकारिक तौर पर पति-पत्नी बन गए हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के कैफ और विक्की ने 9 दिसंबर को राजस्थान के सिक्स सेंस फोर्ट बड़वारा होटला में प्राइवेसी और काफी धूमधाम के साथ शादी की। कैटरीना विक्की की शादी के कार्यक्रम 7 दिसंबर से ही शुरू हो गई थे। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड कपल कि फैमिली और दोस्त शामिल हुए। जिन्होंने संगीत के साथ साथ मेहंदी और हल्दी सेरेमनी में भी हिस्सा लिया।
शादी के बाद कैटरीना और विक्की ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शादी की कुछ फोटो शेयर की। इन फोटो में दोनों काफी खुश नजर आ रहे है। दोनों के फैंस के साथ साथ बॉलीवुड के सितारे भी उन्हें बधाई दें रहे है।
कैटरीना कैफ ने अपनी शादी में लाल रंग का लहंगा पहना था जिसमें बहुत भारी कढ़ाई की गई थी। जिसके साथ इसकी मैचिंग का दुपट्टा अपने सर पर डाला था। उन्होंने भारी मांग टीका और नथुनी पहनी हुई थी। कैटरीना का पूरा गेटअप गोल्ड कलीर में देखा गया तो वहीं विक्की कौशल ने आइवरी सिल्क शेरवानी वियर कि थी। जाने माने फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने कैटरीना और विक्की के वेडिंग आउटफिट को डिजाइन किया था।
सब्यसाची मुखर्जी ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर विक्की-कैटरीना की फोटो शेयर करते हुए अपने डिजाइन किए गए वेडिंग ड्रेस के बारे में बताते हुए लिखा,” ब्राइड कैटरीना का लहंगा हाथ से बुने हुए मटका सिल्क में एक क्लासिक सब्यसाची रेड ब्राइडल लहंगा है। इस लहंगे में बेहद बारीक टीला वर्क किया है इसके साथ ही मखमली कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर बनाई गई हैं। कैटरीना के घूंघट में इलेक्ट्रोप्लेटेड सोने और चांदी का कस्टम-ट्रिम वर्क किया गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

