N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कैटरीना कैफ और विक्की कौशल कि शादी के दो दिन हो गए है। बॉलीवुड के इस कपल ने अपनी शादी की तस्वीरों को 9 दिसंबर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की थी। जिसके बाद दोनों के फैंस और इंडस्ट्री के सितारों ने जम कर बधाईयां दी थी।
11 दिसंबर यानी आज कैटरीना और विक्की ने अपनी हल्दी की भी कुछ तस्वीरों को शेयर किया है। जिसमें दोनों के चेहरे साफ दिख रहा की इस नए रिश्ते की शुरुआत को लेकर दोनों कितने खुश है। इन फोटो में दोनों हल्दी के रंग में रंगने के साथ साथ प्यार के रंग भी रंगे हुए नजर आ रहे हैं।
कैटरीना कैफ ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट में कुल चार तस्वीरों को शेयर किया है, जिसमें से दो फोटो पर साफ देख रहा है की वो इस नए रिश्ते को ले कर कितना खुश है। हल्दी के रंग में रंगने के साथ विक्की और कैट प्यार के रंग में भी डूबे हुए नजर आ रहे हैं। हल्दी की रस्म में कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के बीच की बेहद शानदार बॉन्डिंग दिखाई दे रही।
विक्की कौशल ने भी अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर अपने हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीर शेयर की है। उन्होंने भी ठीक कैटरीना की तरह इंस्टाग्राम पर एक साथ चार फोटो को शेयर किया है। जिसने से पहली तस्वीर में कैटरीना विक्की के हाथों में हाथ डालकर बैठी है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

