शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
KGF 2 के हुए 50 दिन पूरे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाएं 1250 करोड़
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
KGF 2 के हुए  50 दिन पूरे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाएं 1250 करोड़

KGF 2 के हुए 50 दिन पूरे, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाएं 1250 करोड़

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अभिनेता यश कि फिल्म  KGF: चैप्टर 2 ने सिनेमाघरों में अपने 50 दिन पूरे कर लिए हैं। मेकर्स ने फिल्म को लगातार सपोर्ट करने के लिए उन्हें सोशल मीडिया के द्वारा शुक्रिया कहा है। ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म KGF: चैप्टर 2 ने पूरी दुनिया में कम से कम 1240 करोड़ रुपए की कमाई की इसके साथ ही अब फिल्म करीब 1250 करोड़ रुपए के आसपास पहुंच रही है। प्रशांत नील के द्वारा निर्देशित, फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 कोलार गोल्ड फील्ड्स पर आधारित एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। जिसे दर्शकों ने काफी प्यार दिया है।

अभी भी फिल्म की सक्सेज का जश्न केजीएफ 2 की टीम मना रही है। बतादें कि हाल ही में केजीएफ 2 की एक्ट्रेस श्रीनिधि शेट्टी ने फोटो शेयर की थी। इस फोटो में वो फिल्म के 50 दिन पूरे होने की खुशी में झूमती हुई नजर आ रही थी।

बतादें कि, फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 के निर्देशन को प्रशांत नील ने किया है। यह फिल्म 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही कई रिकॉर्ड तोड़ दिए। इसी के चलते हॉम्बले फिल्म्स, प्रोडक्शन हाउस ने दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, ‘आपके प्यार और अटूट समर्थन के उससे इस फिल्म को संभव बना पाएं है। इसके लिए धन्यवाद।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें