N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। 2018 में आई कन्नड़ फिल्म केजीएफः चैप्टर 1, 5 भाषा में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने लोगों के दिल में अपनी एक खास जगह बना ली थी। जिसके बाद से दर्शकों को इसके दूसरे पार्ट का बेसब्री से इंतजार था। फिल्म के फैंस के लिए अब अच्छी खबर आई है। यश और बॉलीवुड के संजू बाबा की केजीएफ 2 का ट्रेलर 27 मार्च को शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रिलीज होने जा रहा हैं। फिल्म के कई सारे पोस्टर्स भी रिलीज हो चुके हैं।
27 मार्च को आएगा ट्रेलर
फिल्म के मेकर्स ने एलान कर बताया है कि, केजीएफ 2 का ट्रेलर 27 मार्च शाम 6 बजकर 40 मिनट पर रिलीज होने जा रहा है। इस घोषणा के साथ मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर भी शेयर किया है। इसमें यश का लुक काफी दमदार नजर आ रहा है।
There is always a thunder before the storm ⚡#KGFChapter2 Trailer on March 27th at 6:40 pm.
— Hombale Films (@hombalefilms) March 3, 2022
Stay Tuned: https://t.co/QxtFZcv8dy@Thenameisyash @prashanth_neel@VKiragandur @hombalefilms @HombaleGroup @duttsanjay @TandonRaveena @SrinidhiShetty7
#KGF2TrailerOnMar27 pic.twitter.com/4TBuGaaUKh
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

