मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। हाल ही में आई बॉलिवुड के कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के ब्रेक की खबर से फैंस का दिल भी टूट गया था। भले ही अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया हो, पर उनका साथ में जाना और एक-दूसरे के साथ उनका कंफर्ट इस बात का सबूत था कि दोनों का रिश्ता दोस्ती से बड़ कर था।
इसी बीच खबरों कि माने तो दोनों के बीच अब सब कुछ ठीक हो गया है और दोनों फिर से साथ हो गए हैं। वहीं दोनों के बीच सब कुछ ठीक होने की वजह भूल भुलैया 2 बताई जा रही है।
रिपोर्ट्स की माने तो, सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के बीच सब कुछ ठीक हो चुका है और इसकी वजह कार्तिक-कियारा की हाल ही में रिलीज फिल्म भूल भुलैया 2 बताई जा रही है। फिल्म सिद्धार्थ भी कियारा की भूल भुलैया की स्क्रीनिंग में आए है। इसके बाद अब खबर आई है की दोनों का पैचअप हो गया है। यह खबर सुन कर फैंस के दिल को ठंडक मिली है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

