शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
साल 2021 के आखरी दिन कुछ इस तरह नजर आई कियारा, सिद्धार्थ संग नया साल मनाने पहुंची मालदीव
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
साल 2021 के आखरी दिन कुछ इस तरह नजर आई कियारा, सिद्धार्थ संग  नया साल मनाने पहुंची मालदीव

साल 2021 के आखरी दिन कुछ इस तरह नजर आई कियारा, सिद्धार्थ संग नया साल मनाने पहुंची मालदीव

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई , न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क।  2021 का आज आखरी दिन है ऐसे में सभी लोग नए साल मनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं। इसी बीच बॉलिवुड की एक्ट्रेस कियारा आडवाणी नया साल मनाने के लिए मालदीव जा पहुंची है। बता दें कि कियारा अकेले न्यू ईयर सेलिब्रेट करने नही गई है उनके साथ उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सिद्धार्थ मल्होत्रा भी गए है। मालदीव में कियारा और सिद्धार्थ अपना वेकेशन एंजॉय कर रहे है। मंगलवार को कियारा और सिद्धार्थ को  मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया था। एयरपोर्ट पर कियारा और सिद्धार्थ की पैपराजी ने फोटोज क्लिक कर सोशल मीडिया पर शेयर  की थी।  

कियारा आडवाणी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाई है। जिसमें उन्होंने ने अपनी चार फोटोज का कोलॉज बनाकर शेयर किया है। इस स्टोरी को देख कर आप अंदाजा लगा सकते है की कियारा मस्ती भरे अंदाज से अपने वेकेशन को एंजॉय कर रही है। कियारा इन चार तस्वीर में अलग-अलग मूड में नजर आ रही हैं। इन फोटोज के कैप्शन में कियारा ने लिखा है ’साल 2021 में आखिरी दिन का मूड’। इसके साथ ही कियारा ने अपने इंस्टा के अकाउंट में एक और स्टोरी डाली है जिसमे उन्होंने डेलिशियस ब्रेकफास्ट की फोटोज शेयर करते हुए लिखा, ‘चैंम्पियंस का ब्रेकफास्ट
 

 
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा के रिलेशन को लेकर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी  चर्चा है। इनकी  दिलकश केमिस्ट्री फिल्म ‘शेरशाह’ में देखने को मिली थी। जिसके बाद  इस खूबसूरत जोड़ी को दर्शकों ने बहुत सराहा था। बॉलीवुड लाइफ की एक खबर के अनुसार, कियारा और सिद्धार्थ अपने रिलेशनशिप को खुलकर बताने के लिए तैयार हैं। पर इनका रिलेशनशिप अभी शुरुआती दौर में हैं पर कहा जा रहा है की आने वाले वक्त में कैटरीना और विक्की कौशल की तरह अभी को सरप्राइज कर सकते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें