शनिवार, 14 मार्च 2026
Logo
Entertainment
किंग खान के बेटे आर्यन करेंगे डायरेक्शन से करियर की शुरुआत, अमेजन प्राइम के लिए लिखा एक शो
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
किंग खान के बेटे आर्यन करेंगे डायरेक्शन से करियर की शुरुआत, अमेजन प्राइम के लिए लिखा एक शो

किंग खान के बेटे आर्यन करेंगे डायरेक्शन से करियर की शुरुआत, अमेजन प्राइम के लिए लिखा एक शो

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का हर कोई दीवाना है। उनकी एक्टिंग लोगों को बेहद पसंद आती है। लाखों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान के बेटे उनसे थोड़े अलग है।  शाहरूख ने कई बार बताया है कि उनके बड़े बेटे यानी आर्यन खान को एक्टर बनने में कोई  दिलचस्पी नहीं है।  आर्यन अपने पापा शाहरुख से कुछ अलग करना चाहते है। एक बार किंग खान ने  खुलासा करते हुए बताया था कि, आर्यन को एक्टिंग से अधिक राइटिंग और डायरेक्शन में रुचि है। ये सब उन्होंने सीखा भी है। बॉलीवुड मेंआर्यन खान के  डेब्यू को लेकर खबरें बनी रहती है। अब  हाल ही में एक खबर आई है कि स्टार किड आर्यन ने अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक शो लिखा है, जिसका डायरेक्शन भी वह खुद ही करने वाले हैं।

आर्यन ने  प्राइम वीडियो के लिए लिखा शो
बॉलीवुड के किंग खान  के लाडले बेटे आर्यन खान पिछले लंबे समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, आर्यन ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो के लिए एक शो लिखा है। साथ ही उन्होंने इस शो को डायरेक्ट करने भी इच्छा जताई हैं। प्रोजेक्ट अभी आगे बढ़ा है या फिर नहीं, इस बात की जानकारी सामने नही आई हैं।  

किंग खान के एक बार बताया था कि बेटे आर्यन कभी एक्टर नहीं बनना चाहते। आर्यन  फिल्में बनाना चाहते हैं, वो एक  निर्देशक बनने का सपना देखते हैं साथ ही   यूएस में इसकी ट्रेनिंग भी चल रही हैं। आपको बता दें कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान ने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अपनी  ग्रेजूएशन की है। आर्यन ने   सिनेमैटिक आर्ट्स, फाइन आर्ट्स, फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन में स्नातक की डिग्री हासिल की है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें