N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के जाने माने प्लेबैक सिंगर कृष्णकुमार कुनाथ यानि केके की आज यानी 2 जून 2022 को अंतिम यात्रा शुरू की जाएगी। गुरुवार को उन्हें अंधेरी वर्सोवा में मुखाग्नि दी जाएगी। बतादें कि, वर्सोवा हिंदू अंतिम संस्कार स्थल पर लेजेंड सिंगर का दाह संस्कार होगा।
बतादें कि, मंगलवार यानी 31 मई को कोलकाता में एक म्युजिक कंसर्ट के चलते उन्हें दिल का दौरान पड़ने की वजह से मशहूर सिंगर केके का निधन हो गया। जिसके बाद उनका पोस्टमार्टम हुआ और फिर उनके पार्थिव शरीर को एयर इंडिया विमान के जरिये बुधवार यानी 1 जून की शाम मुंबई लाया गया था।
बॉलीवुड के जाने माने सिंगर केके का अंतिम संस्कार मुंबई में स्थित घर के पास वर्सोवा श्मशान घाट में आज होगा। जिसके लिए वहां पर तैयारियां शुरू हो गई है। इसी बीच उनके घर पर अंतिम दर्शन करने के बाद अब उनके पार्थिव शरीर को श्मशान घाट ले जाया जा रहा है। सिंगर के अंतिम दर्शन के लिए बॉलीवुड के कई सितारे और गायक शामिल हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

