N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' काफी चर्चा में है। बॉलीवुड के अभिनेता अक्षय कुमार की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग है। इस फिल्म में अक्षय एक ऐतिहासिक किरदार निभाते हुए नज़र आने वाले है। जिसे लोग काफी पसंद करने वाले है। बता दें कि इस फिल्म के जरिए मानुषी छिल्लर बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। फिल्म के डायरेक्टर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने इस फिल्म में अक्षय के अपोजिट मानुषी को लाकर इंडस्ट्री को एक नया फेस देने कि कोशिश की हैं।
मानुषी छिल्लर का साथ देंगे अक्षय
मानुषी छिल्लर मिस वर्ल्ड 2017 कि विजेता रही हैं इसके बाद वह इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हुए नज़र आने वाली हैं। बॉलीवुड के खिलाड़ी भईया कि को-स्टार बनी मानुषी को लेकर फैंस बाते करने लगे हैं। इसकी वजह दोनों के बीच के ऐज गैप का होना हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही दोनों की केमिस्ट्री को लेकर बातें होने लगी हैं।
ऐज गैप पर मानुषी ने दिया जवाब
हल ही में इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत के दौरान मानुषी छिल्लर ने फिल्म के बारे में बात करते हुए अपने और अक्षय के बीच के ऐज गैप को लेकर बात कही है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि फिल्म में उनके और अक्षय के किरदार में भी काफी ऐज गैप हैं। उन्होंने ने कहा, अक्षय इस फिल्म में जो किरदार निभा रहे हैं वो भी उनकी ऐज से काफी अलग हैं। उन्होंने कहा कि, जब आप एक ऐसा किरदार निभा रहे होते हैं जो खुद में पूरा हैं तो आपके लिए ऐज मायने नहीं रखती। एक्टर्स को अक्सर अपने किरदार ने अनुसार बदलना पड़ता हैं और आप ऐसा तब ही अच्छे से कर सकते हैं जब आप एक अच्छे एक्टर होते हैं। मैंने भी फिल्म में एक ऐसा ही रोले प्ले किया हैं, यहाँ मैं अपने कैरेक्टर में हूँ। जो आपको समझना चाहिए यहाँ मैंने अपना काम किया हैं।
बतादें कि फिल्म में खिलाड़ी भईया अक्षय और मानुषी के अलावा भी इंडस्ट्री के कई सितारे शामिल हैं। सोनू सूद, संजय दत्त और मानव विज भी इस फिल्म में एक अहम किरदार निभाते हए नज़र आने वाले हैं। सभी सितारे फिल्म के प्रमोशन के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में अक्षय, मानुषी और चंद्रप्रकाश द्विवेदी फिल्म को लेकर सोमनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए पहुंचे थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

