मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। बॉलिवुड के जाने माने अभिनेता बॉबी देओल ने कई सारी सुपर डुपर फिल्में की है। पर अब वो वेब सीरीज पर ज्यादा ध्यान देते है। बॉबी देओल कि वेब सीरीज ‘आश्रम’ के दो सीजन आ चुके है जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था अब इसी को देखते हुए फैंस लंबे समय से तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। फैंस की एक्साइमेंट को देखते हुए मेकर्स ने अपनी पॉप्युलर वेब सीरीज ‘आश्रम 3' के ट्रेलर की रिलीज डेट की घोषणा करदी है। उन्होने ‘बाबा निराला’ की एक झलक फैंस के साथ शेयर की है।
अगर आप काफी वक्त से ‘आश्रम 3’ का इंतजार कर रहे हैं तो आपके लिए एक अच्छी खबर आई है। सोशल मीडिया प्लेट फार्म ने MX प्लेयर ने ‘आश्रम 3’ के प्रोमो वीडियो को शेयर किए है। इसके साथ ही ‘आश्रम 3’ के ट्रेलर रिलीज कि डेट को भी रिवील कर दिया है।
इस वीडियो में ‘बाबा निराला काशीपुर वाला’ यानी बॉलीवुड के अभिनेता बॉबी देओल बोलते है कि, उन्होंने कभी नही सोचा था कि सीरीज को लोगों से इतना प्यार मिलेगा। फैंस का इस सीरीज को लेकर जो रिएक्शन था वो बेहद ही अच्छा था। इसी के साथ प्रकाश झा भी इस सीरीज को मिले प्यार पर काफी खुश है। सीरीज को लेकर सोशल मीडिया पर मिलने वाले रिएक्शन पर उन्होंने खुशी जाहिर कि है। बतादें कि बॉबी देओल की सुपरहिट सीरीज ‘आश्रम 3’ का ट्रेलर 13 मई 2022 को रिलीज किया जाएगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

