N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कलर्स टीवी का शो खतरों के खिलाड़ी 12’ जल्द ही टेलिविजन पर आने वाला है। इसकी शूटिंग भी शुरू करदी गई है। इसी के चलते शो की शूटिंग के लिए कंटेस्टेंट साउथ अफ्रीका के केप टाउन के लिए निकल चुके है।
वहीं एयरपोर्ट पर शो में हिस्सा लेने वाले कई कंटेस्टेंट को स्पॉट किया गया। पर दबंग गर्ल कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ के पहले सीजन अपने नाम करने वाले जाने माने कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी नजर नही आए। जिसके बाद से अंदाज़ा लगाया जा रहा है कि, उनकी इस शो से छुट्टी हो गई है, पर अपको बतादें कि मसला कुछ और ही है, जिसकी कारण से फिलहाल मुनव्वर फारुकी केप टाउन के लिए निकले नही है।
बतादें कि, बॉलीवुड के डॉयरेक्टर और प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में मुनव्वर फारुकी नजर आएंगे। उनकी शो से फिलहाल छुट्टी नहीं की गई है। वहीं अपको बतादें की केप टाउन न रवाना होने कि वजह उनका 29 मई यानी आज मलाड में होने वाला एक शो है। जिसके कारण वो अब तक नही गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

