शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Entertainment
लॉक अप’ का टीजर हुआ आउट, कंगना बोलीं- 'नही चलेगी भाईगिरी और पापा का पैसा'
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
लॉक अप’ का टीजर हुआ आउट, कंगना बोलीं- 'नही चलेगी भाईगिरी और पापा का पैसा'

लॉक अप’ का टीजर हुआ आउट, कंगना बोलीं- 'नही चलेगी भाईगिरी और पापा का पैसा'

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बॉलीवुड दबंग गर्ल कंगना रनौत बहुत जल्द डिजिटल दुनिया में अपने कदम रखने जा रही है। बहुत जल्द वह एक रियलिटी शो लेकर आ रही है,  जिसका नाम  ‘लॉक अप’  है। एकता कपूर के इस शो को कंगना होस्ट करती नजर आएंगे। हाल ही में मेकर्स ने शो का पोस्टर रिलीज कर कंगना का धाड़क रूप जनता के सामने रखा था। अब आज शो का टीजर रिलीज हो गया है। 27 फरवरी से एमएक्स प्लेयर और आल्ट बालाजी पर आप इसे देख सकते है। टीजर में एक बार फिर  कंगना का बेबाक अंदाज देखने को मिल रहा है। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया है कि ये जेल उनकी होगी और यहां के नियम भी उनके ही होंगे। एकता कपूर के शो का ट्रेलर16 फरवरी को रिलीज किया जाएगा।

 
 
लॉक अप’ का टीजर हुआ आउट  
कंगना रनौत के नए शो ‘लॉक अप’ का  टीजर आउट हो चुका है। इसे आल्ट बालाजी, एमएक्स प्लेयर और पंगा क्वीन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट  इंस्टा पेज से शेयर किया गया है। इस टीजर में पंगा क्वीन का तल्ख अंदाज देखने को मिल रहा है। इसे देख कर आप अंदाजा लगा सकते है कि शो कितना धांसू होने वाला है।

 
शो में नही चलेगी भाईगिरी और  पापा का पैसा- कंगना
सोशल मीडिया अकाउंट पर वीडियो को शेयर करते हुए कंगना रनौत ने कैप्शन में लिखा, ये मेरा जेल है यहां न चलेगी भाईगिरी और  न चलेगा पापा का पैसा! @mxplayer और @altbalaji,पर 27 फरवरी से #LockUpp स्ट्रीमिंग के लिए रेडी हो जाइए। 16 फरवरी को होगा ट्रेलर आउट

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें